अस्सी लाख मत पत्र दिल्ली से बनारस पहुंचा, पहड़िया में स्ट्रांग रूम में रखवाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आए 80 लाख मतपत्रों को लेकर टीम शनिवार देर रात पहुंची। रविवार सुबह 250 बक्से में लाए गए इन मतपत्रों को पहड़िया में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। सोमवार को इसी कक्ष में दिसंबर में रामनगर से मंगवाए गए 3.5 लाख प्रधानी पद के मतपत्रों को इसी कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया है। इलाहाबाद से 4.5 लाख मतपत्र 22 को बनारस पहुंचेगा।
पंचायत चुनाव को लेकर शासन -प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। शनिवार देर रात दिल्ली से 80 लाख मतपत्र बनारस पहुंचे,जिनको रविवार सुबह बनाए गए निर्वाचन आफिस में कड़ी सुरक्षा के बीच नए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ने बताया कि 22 को इलाहाबाद से 4.5 लाख मतपत्र आएंगे। अब तक 83.5 लाख मत पत्र रखे गए। नए स्ट्रांग रूम में फिलहाल मतपत्रों को रखने की व्यवस्था की गई है। मतपत्रों की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन