फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eighty four ghats in varanasi cleaned in 12 days only 34 pumps installed tourists facing problems

लकड़ी की बल्ली बनी सहारा : घाटों पर जमी मिट्टी, 12 दिन में होनी है सफाई, लगाए गए सिर्फ 34 पंप; हो रही दिक्कत

Thu, 24 Oct 2024 12:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 12:24 PM IST
सार

Varanasi News : घाटों पर मिट्टी की मोटी परत जम जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई घाटों के संपर्क भी टूट गए हैं। हालत यह है कि लकड़ी की बल्ली के सहारे लोग रास्ता पार कर रहे हैं। वहीं, सफाई की धीमी रफ्तार भी चिंता का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Eighty four ghats in varanasi cleaned in 12 days only 34 pumps installed tourists facing problems
लकड़ी की बल्ली के सहारे रास्ता तय करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद घाटों पर जमा हुई मिट्टी अब तक नहीं हट पाई है। 12 दिन बाद छह नवंबर से घाट पर छठ पूजा भी शुरू हो जाएगी। जिस रफ्तार से नगर निगम सफाई करा रहा है, उससे नहीं लगता है कि छठ पूजा तक सभी घाटों पर सफाई करा पाएगा। 84 घाटों पर सफाई के लिए नगर निगम से सिर्फ 34 पंप ही लगाए हैं। मिट्टी इतनी है कि सभी घाटों का संपर्क टूटा हुआ है। 

विज्ञापन


घाटों का संपर्क टूटा होने के चलते पर्यटक ठीक से घूम भी नहीं पा रहे हैं। जो लोग घाटों पर जा रहे हैं तो एक घाट से दूसरे घाट पर किसी तरह मिट्टी के ढेर पर चढ़कर जा रहे हैं। जिससे कि कई लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन


मांझी राकेश बताते हैं कि इतने दिन में मिट्टी हट जानी चाहिए थी, लेकिन नगर निगम धीमे काम कर रहा है। कई लोगों का काम बंद था तो उन लोगों ने खुद के संसाधन लगाकर सफाई कराई है। लकड़ी की बल्ली के सहारे तो लोग रास्ता पार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पंप हो गए हैं खराब

रमेश ने बताया कि एक घाट पर सात-आठ पंपिंग सेट लगाकर हर समय सफाई कराई जाए तो एक सप्ताह के करीब लग जाता है। इस बार देरी से भी सफाई शुरू की गई और पंपिंग सेट भी कम लगे है। यदि ऐसे ही सफाई होती रही तो छठ पूजा तक सभी घाटों की सफाई नहीं हो पाएगी। 

बुधवार को चल रहे थे सिर्फ 17 पंप: बुधवार को नगर निगम की टीम प्रमुखता से सिर्फ तीन घाट पर ही सफाई कर रही थी। बाकी जगहों पर पंप बंद पड़े थे। इसमें सुबह ए बनारस के नीचे घाट पर 11, अस्सी घाट पर 3 और गंगा महल घाट पर दो पंप से सफाई हो रही थी। सफाई कार्य में जुटे एक कर्मी ने बताया कि कुछ पंप खराब हो गए हैं। इसलिए उनसे काम नहीं हो पा रहा है।

नगर निगम के लक्ष्य में सिर्फ चुनिंदा घाट ही 

Eighty four ghats in varanasi cleaned in 12 days only 34 pumps installed tourists facing problems
मिट्टी की मोटी परत के बीच ऐसे तय होता है सफर। - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के लक्ष्य में इस समय दशाश्वमेध, अस्सी, राजघाट, राजेंद्र प्रसाद, मर्णिकर्णिका, सिंधिया घाट, राजघाट ही शामिल हैं। यही सबसे अधिक सफाई का काम हो रहा है। वहीं केंद्रीय देव दीपावली समिति के अध्यक्ष वागीश शास्त्री का कहना है कि सभी 84 घाटों पर छठ की पूजा होती है। सभी जगहों पर भक्त पहुंचते हैं। कोई चुनिंदा घाट नहीं है, छठ पूजा तक तो सभी घाटों पर सफाई होनी चाहिए।

बोले अधिकारी
जिन घाटों पर छठ पूजा के लिए लोग जुटते हैं। वहां वह छह नवंबर से पहले पूरी तरह सफाई करा ली जाएगी। बाकी सभी घाटों पर सफाई का काम देव दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। कोई पंप खराब नहीं है। सभी 34 पंप काम कर रहे हैं। - मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed