फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight year old innocent brutally murdered in Varanasi

दरिंदगी को भी मात दे गई ये घटना, मामूली सी बात पर 8 साल के मासूम का गला रेत डाला

Thu, 31 Jan 2019 09:09 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 31 Jan 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Eight year old innocent brutally murdered in Varanasi
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

वाराणसी के रामनगर किला रोड स्थित मंशा देवी इलाके में दरिंदगी को भी मात देने वाली घटना में एक आठ साल के मासूम की एक वहशी ने गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास की दुकाने धड़ाधड़  बन्द हो गई। घटना के पीछे बेहद मामूली सा विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मंशा देवी मंदिर के पास राधा किशोरी इंटर कॉलेज के बगल में मधुकर सिंह का परिवार रहता है। मधुकर सिंह के दो बेटों में से छोटे बेटे विवेक सिंह का बेटा अनुज कुमार ठाकुर डी ए वी पब्लिक स्कूल में क्लास 2 में पढ़ता है। आज दोपहर वह स्कूल से लौट कर घर आ रहा था। वैन से उतर कर वह जैसे ही घर के पास पहुंचा वैसे ही उसके घर के बगल में ही नाई का काम करने वाले प्रह्लाद शर्मा ने उसपर हमला कर उस्तरा से उसका गला रेत दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद वह भागने लगा तो लोगों ने उसका पीछा कर सब्जी मंडी के पास पकड़कर उसकी जम कर पिटाई करनी शुरू कर दी। इधर लहूलुहान अनुज को परिजन ट्रामा सेंटर ले कर भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस प्रह्लाद को भीड़ से छुड़ा कर अस्पताल ले गई। प्रह्लाद ने बताया कि अनुज के पिता विवेक सिंह ने उसके पिता जयनंदन की एक महीने पहले पिटाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Eight year old innocent brutally murdered in Varanasi
अनुज कुमार ठाकुर

जयनंदन अक्सर शराब पी कर हंगामा करता था। इस बात को लेकर थाने में पंचायत भी हुई थी। प्रहलाद इस बात का बदला लेना चाहता था। आज जब मौका मिला तो उसने अनुज पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एस पी सिटी, सी ओ कोतवाली आदि भी मौके पर पहुंच गए और प्रह्लाद से पूछताछ की। अनुज की मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया। अनुज की एक छोटी बहन पंखुड़ी है। मां प्रीति सिंह बदहवास हो गई थी। 

घटना के बाद रामनगर में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के बाद आसपास की दुकाने शोक मे बंद हो गई। बताया जाता है लगभग चालीस वर्ष पहले प्रह्लाद के पिता जयनंदन को पाटीदारों ने बसाया था। जिस प्रहलाद ने विवेक के घर के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया उसके पिता जयनन्दन को विवेक सिंह के पाटीदारों ने ही बिहार से लाकर काम दिया था और बसाया था। 

विवेक सिंह के घर के बगल मे ही कुर्सी आदि रखकर प्रह्लाद नाई का काम करता था, लेकिन बदले की आग में जल रहे प्रह्लाद ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और मासूम को मार डाला। विवेक के पिता मधुकर और विवेक सिंह रामनगर किले में रसोईये का काम करते थे।  इधर अनुज ठाकुर उर्फ बद्दू की मौत के बाद नगर पालिका परिषद रामनगर बोर्ड की प्रस्तावित बैठक शोक सभा करने के बाद स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed