{"_id":"5f13414f8ebc3e63a61f2229","slug":"eight-infected-including-family-members-of-chc-in-charge-found-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में सीएचसी प्रभारी के परिजनों समेत आठ संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 293","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सीएचसी प्रभारी के परिजनों समेत आठ संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 293
Sun, 19 Jul 2020 12:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में घूमने वालों से पुलिस कर रही पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में शनिवार को 8 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दुबारी चौकी के पुलिसकर्मी तथा एक सीएचसी प्रभारी के परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। वहीं दो मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं, जो प्रवासी हैं। एक मरीज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मिला है। इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 293 पहुंच गई। 144 मरीज ठीक हो चुके हैं, 146 का इलाज चल रहा है। तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद मिली है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि दुबारी चौकी के एक पुलिस कर्मी के अलावा एक सीएचसी प्रभारी के परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। हालांकि यह चारों मरीज बलिया जिले के हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आया मरीज भी पॉजिटिव मिला। मरीज गाजीपुर जिले के सादीपुर का निवासी है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोपागंज ब्लॉक के लैरोदोनवार गांव के मनारीपुरवा तथा मुहम्मदाबाद गोहना के भदेड़ गांव में एक-एक युवक संक्रमित मिले हैं। ये दोनों मरीज मुंबई से लौटे थे। सीएमओ ने कहा कि गाजीपुर, बलिया जिले के पांच मरीज को जिले के मरीजों में नहीं जोड़ा जाएगा, इसकी सूचना दोनों जिले के प्रशासन को दे दी गई हैं।
विज्ञापन