फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight girls scored 34 goals in four matches Gorakhpur and Ayodhya won in varanasi

Sports: चार मैच में आठ लड़कियों ने दागे 34 गोल, गोरखपुर और अयोध्या जीता; पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें

Thu, 27 Nov 2025 06:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Nov 2025 06:38 PM IST
सार

लालपुर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दौरान चार मैच में आठ लड़कियों ने 34 गोल दागे। मुकाबले में गोरखपुर 14-0 और अयोध्या 8-0 से जीता।

विज्ञापन
Eight girls scored 34 goals in four matches Gorakhpur and Ayodhya won in varanasi
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के चार मैच में आठ खिलाड़ियों ने 34 गोल दागे। अयोध्या की खिलाड़ी मानसी ने सबसे ज्यादा आठ गोल किए। वहीं, अयोध्या जिले से आई दो टीमों को जीत मिली। जबकि गोरखपुर ने आजमगढ़ मंडल को 14-0 से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन


बुधवार को लालपुर स्टेडियम में अयोध्या के खेल छात्रावास ने गोरखपुर मंडल को 8-0 से पराजित किया। विजेता टीम से प्रतिमा ने तीन, श्रद्धा और विभव ने 2-2 और अपराजिता ने एक गोल किया। दूसरे मैच में अयोध्या मंडल ने सहारनपुर मंडल को 9-0 से पराजित किया। विजेता टीम में मानसी ने सबसे ज्यादा आठ गोल किए। वहीं, सना ने एक गोल किया। 
विज्ञापन


तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने आजमगढ़ मंडल को 14-0 से शिकस्त दी। इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम से आरिका ने पांच, ममता ने तीन, मानसी, खुशी और रीत यादव ने 2-2 गोल किए। चौथे और अंतिम मैच में प्रयागराज मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से अकेले जैनब हसन ने दो गोल करके टीम को जीत दिलाई। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के सत्र में हॉकी खिलाड़ियों का हुआ परिचय
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आरएसओ विमला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने संचालन किया। शाम के सत्र में हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनके खेल हौसले और तकनीक की जमकर तारीफ की। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने अध्यक्षता की। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी अकरम महमूद और हॉकी कोच अंकित गुप्ता सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

यूपी अंडर-19 और सीनियर टीम हिमाचल रवाना

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हो रही टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी की अंडर-19 और सीनियर क्रिकेट टीम बुधवार को रवाना हो गई। इस टूर्नामेंट में वाराणसी समेत देश के 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, गोवा, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश और पूर्वांचल सहित अन्य टीमें शामिल हैं। यूपी की अंडर-19 टीम का नेतृत्व कप्तान साहिल करेंगे। जय यादव, शिवांश मौर्य, शाश्वत, रमन, विशाल, सतीश, मंगल, छोटू, चंदन प्रजापति और राजेश यादव जैसे युवा खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। वहीं, सीनियर टीम में अमन राव, उज्जवल विश्वकर्मा, सिद्धांत यादव, आशीष यादव, यश सैनी, रवि, नीतीश, रजत पांडे, विशाल गुप्ता, नंदू पांडे और शिवा शामिल हैं। राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के सांसद और पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के अंतिम पांच विकेट सिर्फ छह रन पर गिरे, 171 रनों से हार
द किक्रेट बॉय की टीम ने यक्षु क्रिकेट क्लब को 171 रनों से हराकर अंडर 16 जूनियर क्रिकेट लीग का पहला मैच जीत लिया है। मैच के अंतिम छह रन बनाने में यक्षु टीम के पांच विकेट गिर गए। जबकि 89 रन पर ही तीन खिलाड़ी चलते बने।

पूरे नौ बल्लेबाज रनों का दहाई अंक भी नहीं छू सके जबकि द किक्रेट बॉय के आठ खिलाड़ियों के रन दहाई के अंकों में थे। द किक्रेट बॉय से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आदित्य यादव ने 92 गेंद पर नाबाद 82 रन और प्रिंस पटेल ने 42 गेंद पर 44 रन बनाए। गेंदबाज तेजस जिंदल और किशन यादव ने 4-4 विकेट झटक कर 25.3 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। विकेट पतन के अलावा 39 अतिरिक्त रन देना भी यक्षु टीम के लिए भारी पड़ गया।

25.3 ओवरों में सिर्फ 90 रन

हरहुआ के ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी में बुधवार को इस टूर्नामेंट में द किक्रेट बॉय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35 ओवर में सात विकेट खोकर टीम ने 211 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी यक्षु किक्रेट की टीम 25.3 ओवरों में सिर्फ 90 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 62 बॉल पर 41 रन आयुष यादव ने बनाए। जबकि दूसरे सबसे बड़े स्कोरर प्रीतम यादव ने 30 गेंद पर 19 रन बनाया। तेजस ने सात ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिया। इसमें दो मेडन ओवर भी रहा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक और पूर्व रणजी खिलाड़ी जावेद अख्तर खान ने सगीर अहमद स्मृति अंडर - 16 क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। वहीं रणजी खिलाड़ी सीमांत सिंह ऑब्जर्वर रहे।
  
दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा के मैदान में बुधवार को दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती की स्पर्धाएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गईं। इसमें बालक और बालिका वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन सब-जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हिमांशु पांडे प्रथम, मोहित द्वितीय और आदर्श पटेल तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अभय ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजन चौहान द्वितीय और ऋतिक पटेल तृतीय रहे। सब-जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंजू पासवान प्रथम, आकांक्षा सरोज द्वितीय और सीता सोनकर तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर पुरुष वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु यादव विजेता और पवन कुमार उपविजेता रहे। वहीं 45 किलोग्राम में प्रांजल यादव विजेता और अनीश कुमार उपविजेता बने। जूनियर महिला वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में औराव टीम विजेता, जबकि भानपुर टीम उपविजेता रही। सीनियर पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में आर्यन पाल ने प्रथम, अमन सिंह ने द्वितीय और मोनू पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीईओ विनोद कुमार मिश्रा और विजय प्रकाश यादव रहे। संचालन प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप सिंह और खेल प्रभारी रामसेवक यादव ने निभाई। 

धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कैलाश यादव ने किया। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय द्वारा मोमेंटो और अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र कुमार, विवेक सिंह, रीना यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed