फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight feet crocodile found in mustard field ghorawal sonbhadra

विशालकाय मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप, कड़ी मशक्कत से वन विभाग ने पकड़ा

Wed, 26 Feb 2020 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Feb 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Eight feet crocodile found in mustard field ghorawal sonbhadra
वन विभाग की टीम ने पकड़ा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दोपहर में सरसों के खेत में आठ फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल(झरना) के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के जिले के घोरावल कोतवाली के बर कन्हरा गांव में करीब साढ़े बारह बजे काम करने के लिए खेतों में गए ग्रामीणों को क्षेत्र पंचायत सदस्य ठाकुर प्रसाद बैसवार के सरसों के खेत में से अजीब सी सरसराहट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण जब खेत के नजदीक गए तो वहां सरसों के खेत में एक बड़े आकार का मगरमच्छ बैठा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ फुंफकार मारने लगा, तो दहशत के कारण ग्रामीण खेत से दूर हट गए। किसी ग्रामीण ने गांव में मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद, वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा,वन दारोगा राणा प्रताप सिंह, पप्पू इत्यादि की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया।

वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा ने बताया कि बर कन्हरा गांव में ठाकुर प्रसाद बैसवार के सरसों के खेत से पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब आठ फीट है। वन रेंज कार्यालय लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए मगरमच्छ को मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed