{"_id":"5f81f1bd8ebc3eefbb07605a","slug":"eight-deaths-due-to-corona-in-purvanchal-286-new-patients-found-in-three-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से आठ की मौत, तीन मंडलों में 286 नये मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से आठ की मौत, तीन मंडलों में 286 नये मरीज मिले
Sat, 10 Oct 2020 11:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में शनिवार को कोरोना के 286 मरीज मिले। जबकि वाराणसी में चार, आजमगढ़ में दो सोनभद्र-मऊ में एक-एक को मिलाकर आठ मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जस की तस है। इस जिले में शनिवार को 139 नये मरीज सामने आए, तो चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण की चपेट में 38 और लोग आ गए, जबकि दो लोगों की मौत भी हो गई। सोनभद्र में 31 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो गई। मऊ में ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन और एक परिवार के पांच सदस्यों सहित 24 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन
जबकि एक मरीज की मौत हो गई। जौनपुर में 22 और मिर्जापुर में 18 मरीज मिले। बलिया में आठ नये कोरोना संक्रमित पाए गए। भदोही में दो डाककर्मियों और पुलिसकर्मी समेत छह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन