फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight Banarasi saree traders accused swindling 24 lakh caught and beaten aggrieved parties cheques bounced

वाराणसी: बनारसी साड़ी के आठ कारोबारियों से 24 लाख की ठगी का आरोप, बकायेदारों ने पकड़कर पीटा; चेक बाउंस

Wed, 21 Oct 2026 05:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 21 Oct 2026 05:50 PM IST
सार

जिले के हरपालपुर गांव में सोमवार को बनारसी साड़ी के आठ कारोबारियों से करीब 24 लाख रुपये की ठगी के आरोपी मुकीम अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि दो साल पहले उधार ली गई साड़ियों के भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Eight Banarasi saree traders accused swindling 24 lakh caught and beaten aggrieved parties cheques bounced
लोहता थाने में एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बनारसी साड़ी के आठ कारोबारियों से लगभग 24 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि बकाया रकम मांगने पहुंचे कारोबारियों ने उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। आठ पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ लोहता थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित जावेद अंसारी ने पुलिस को बताया कि बजरडीहा निवासी मुकीम अंसारी ने करीब दो वर्ष पहले कई बनारसी साड़ी कारोबारियों से उधार पर साड़ियां ली थीं। इसके बदले उसने चेक दिए थे, लेकिन खाते में पर्याप्त रुपये नहीं होने के कारण सभी चेक बाउंस हो गए। कारोबारियों का आरोप है कि रुपये मांगने के लिए फोन करने पर भी वह जल्दी जवाब नहीं देता था।
विज्ञापन


जावेद के मुताबिक, सोमवार को आरोपी हरपालपुर गांव में किसी की जमीन खरीदने आया था। इसी दौरान बकायेदार कारोबारियों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार्रवाई तेज

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने जावेद अंसारी से तीन लाख 32 हजार रुपये, लोहता के इमरान अंसारी से दो लाख 80 हजार रुपये, नुरुल अमीन से 58 हजार रुपये और मुजाहिद हुसैन से एक लाख 82 हजार रुपये की बनारसी साड़ियां उधार ली थीं।

इसके अलावा अनवर लोहता से दो लाख 36 हजार रुपये, जंसा के विजय बहादुर से दो लाख रुपये, बजरडीहा के आकिब मकसूद से छह लाख 82 हजार रुपये और आजम हाफिज से चार लाख 25 हजार रुपये की साड़ियां लेने का आरोप है। कारोबारियों के मुताबिक, कुल बकाया रकम करीब 24 लाख रुपये है।

लोहता थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि आठ कारोबारियों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed