फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid-ul-Azha: People celebrate Bakrid festival Namaz offered in homes for the second consecutive day in purvanchal in corona pandemic

ईद-उल-अजहा: लगातार दूसरे साल घरों में अदा की गई नमाज, पूर्वांचल में मनाया जा रहा त्याग और बलिदान का पर्व

Wed, 21 Jul 2021 09:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Jul 2021 09:36 AM IST
सार

पूर्वांचल के जिलों वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, बलिया और चंदौली में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Eid-ul-Azha: People celebrate Bakrid festival Namaz offered in homes for the second consecutive day in purvanchal in corona pandemic
मिर्जापुर और सोनभद्र में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह होते ही लोगों ने घर पर ही नमाज पढ़ी। साथ ही एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने के लिए प्रशासन द्वारा मना किया गया है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की है। ईद-उल-अजहा की नमाज सभी लोगों ने घर पर ही पढ़कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के जिलों वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, बलिया और चंदौली में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन भी सुरक्षा-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। पुलिस इलाकों में गस्त कर रही है।
विज्ञापन


त्याग और बलिदान के पर्व की तैयारियां वाराणसी में मंगलवार देर रात तक चलती रहीं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार लगातार दूसरे साल बकरीद की नमाज घरों में ही अदा की गई। बकरीद पर्व का उल्लास मुस्लिम इलाकों में नजर आया। बकरीद मुबारक हो की सदाएं फिजां में गूंज उठीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को काशी और वरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे और धर्मगुरुओं सहित इलाके के प्रबुद्धजनों संग संवाद स्थापित करें।

मिर्जापुर जिले में कोविड गाइडलाइन के साथ जिले के विभिन्न स्थलों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज पढ़ी गई। कोरोना संक्रमण से बचाव मानकों के तहत सिर्फ सात लोगों ने ही यहां नमाज अदा की। अन्य लोगों ने घरों में नमाज पढ़कर बकरीद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed