फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Effect of rain in varanasi Harish Chandra PG College entrance examinations postponed new date announced soon

बारिश का असरः वाराणसी में हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित,छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 17 Sep 2021 04:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 04:38 PM IST
सार

भारी बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन यानी की 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का एलान किया है। इसी के मद्देनजर हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित की गई है। 

विज्ञापन
Effect of rain in varanasi Harish Chandra PG College entrance examinations postponed  new date announced soon
हरिश्चंद्र महाविद्यालय - फोटो : फाइल

विस्तार

भारी बारिश के कारण वाराणसी के हरिश्चंद्र महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को पहली पाली की प्रवेश परीक्षा होने के बाद  प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने यह निर्णय लिया। परीक्षा की नयी तिथि की घोषणा जल्द होगी। इधर, परीक्षाओं को स्थगित करने की सूचना के बाद छात्रों ने कॉलेज के गेट पर विरोध जताया। 

विज्ञापन


बता दें कि भारी बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन यानी की 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का एलान किया है। हरिश्चंद्र महाविद्यालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, पत्र सूचना शाखा (मुख्यमंत्री सूचना परिसर) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग यूपी के आदेशानुसार भारी बारिश के कारण 17 सितंबर को बी.कॉम प्रथम वर्ष, 18 सितंबर को बीए प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में आयोजित विधि की प्रवेश परीक्षा और 19 सितंबर को आयोजित होने वाली बीएससी की प्रवेश परीक्षा अगली सूचना तक के लिए स्थगित हो गई है। उपरोक्त परीक्षा की नयी तिथि महाविद्यालय के वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरिश्चंद्र महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 17 सितंबर से दो पालियों में आयोजित होनी थी। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा के बाद आगामी प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इस बार  हरिश्चंद्र महाविद्यालय में प्रवेश के मारामारी की स्थिति है। प्रथम वर्ष की बीए, बीकॉम और एलएलबी की एक सीट पर सात-सात दावेदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- हमारे साथ हुआ अन्याय

हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित होने की सूचना पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि  महाविद्यालय प्रशासन ने एक पाली का पेपर कराया और फिर दोपहर एक बजे अचानक नोटिस चस्पा कर दी कि दूसरी पाली में परीक्षा नहीं होगी। कहा कि दूरदराज से आए हुए छात्रों के साथ यह अन्याय है।

यदि पेपर निरस्त करना था तो पहली पारी की परीक्षा भी नहीं होनी चाहिए थी।  आक्रोशित छात्रों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया। भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed