{"_id":"5fbf97f05b68290bd72b028d","slug":"effect-of-cyclone-niwar-storm-two-planes-from-varanasi-to-chennai-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवार तूफान का असर: वाराणसी से चेन्नई जाने वाले दो सेवाएं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवार तूफान का असर: वाराणसी से चेन्नई जाने वाले दो सेवाएं निरस्त
Thu, 26 Nov 2020 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान निवार के चलते वाराणसी से चेन्नई के बीच संचालित होने वाली दो विमान सेवाओं को गुरुवार को रद्द करना पड़ा। इसमें पहला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई513 सुबह 10:15 बजे चेन्नई एयरपोर्ट से उड़ान भरता है, जो दोपहर 12:50 बजे वाराणसी उतरता है।
विज्ञापन
यही विमान वाराणसी से 6ई514 दोपहर 1:45 बजे उड़ान भरता है, जो 4:15 बजे चेन्नई पहुंचता है। वहीं, दूसरा विमान स्पाइसजेट द्वारा संचालित किया जाता है। स्पाइसजेट का विमान एसजी433 शाम 7:15 बजे चेन्नई से उड़ान भरने के बाद 9:40 बजे वाराणसी में उतरता है।
विज्ञापन
यही विमान एसजी 434 बनकर रात 10:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरता है जो मध्यरात्रि में 12:45 बजे चेतन एयरपोर्ट पर उतरता है। विमानन कंपनी द्वारा विमान सेवा रद्द करने की जानकारी यात्रियों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से दे दी गई थीं।
विज्ञापन
अब उन यात्रियों को शुक्रवार को जाने वाले विमान से भेजा जाएगा। जो यात्री टिकट रद्द कराएंगे, उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।