{"_id":"5f6119c38ebc3e164859c922","slug":"education-city-news-vns5474913134","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रदेश के संबद्ध महाविद्यालयों को गोपनीय सामग्री 18 और 19 सितंबर को वितरित की जाएगी। सभी महाविद्यालय के प्राचार्य और केंद्र अध्यक्ष उक्त तिथि में उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिका, प्रवेशपत्र इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं। 22 सितंबर से शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं शुरू होंगी। सभी केंद्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रश्नपत्र ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक विशेश्वर प्रसाद ने बताया कि 18 सितंबर को मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, झांसी, जालौन, चित्रकूट, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर, औरैया, इटावा, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, एटा, मैनपुरी, मिर्जापुर, सोनभद्र, महाराजगंज, सहारनपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर के 142 केंद्रों को वितरण किया जाएगा। 19 सितंबर को संतरविदासनगर, कौशांबी, गाजीपुर, इलाहाबाद, जौनपुर, प्रतापगढ़, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, वाराणसी और विश्वविद्यालय के 161 केंद्रों को गोपनीय सामग्री वितरित की जाएंगी।