{"_id":"5f03783a8ebc3e431314ad1d","slug":"education-city-news-vns534363865","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शासन के निर्देश के बाद सोमवार से स्कूलों में नए सत्र में ऑनलाइन एडमिशन के साथ ही ऑनलाइन क्लास चलाने की तैयारियां शुरू हो गई। इसको लेकर माध्यमिक स्कूलों के साथ ही सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड के स्कूल के ऑफिस भी खुले रहे। कोरोना काल में लॉकडाउन में स्कूल बंद होने की वजह से क्लॉस, दाखिला सब ठप था। इस बीच चार जुलाई को ही माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर छह जुलाई से ऑनलाइन एडमिशन और क्लॉस चलाये जाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। सोमवार को स्कूल खुले तो कुछ छात्र भी अभिभावकों के साथ पहुंचे और क्लास के बारे में जानकारी ली।
वहीं, स्कूलों की ओर से भी सोमवार को भी अभिभावकों के मोबाइल पर फीस जमा करने के मैसेज भेजे गए। हालांकि अभी एडमिशन के प्रोसेस कब से शुरू होंगे, इसको लेकर अभी डेट तय नहीं हुई है। ऑनलाइन क्लासेज चलाए जाने को लेकर के टाइम टेबल भी बनाई जा रही है। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन ने 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों को ऑनलाइन एडमिशन के साथ ही ऑनलाइन क्लास चलाए जाने संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया है,कि वह समय से अपनी इस कार्यवाही को पूरी करें।