{"_id":"5ebafc0c8ebc3e903c17e6b4","slug":"education-city-news-vns5246125172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त, होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी में फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने वाले पांच शिक्षकों की एसआईटी जांच रिपोर्ट आने पर जिले के शिक्षकों में हड़कंप मचा है। फर्जी डिग्री की बदौलत विद्यालय में सहायक अध्यापक बनने वाले पांच शिक्षकों के कागजात फर्जी होने की पुष्टि रिपोर्ट मिलते ही उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। अब उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी और रिकवरी भी की जाएगी।
मामला सत्र 2004- 2005 का है। जब आगरा के भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री लेने वालों की डिग्री फर्जी होने की शिकायत पूरे प्रदेश स्तर पर हुई। शिकायतों की जांच के आधार पर इन शिक्षकों के डिग्री की जांच एसआईटी को सौंप दिया गया था। वहीं शिक्षकों ने जांच के दौरान कोर्ट से स्टे ले लिया था। लेकिन कोर्ट ने फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश दे दिया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने इनकी सेवा समाप्त करने आदेश दिया। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय सिरिहिरा की ममता सिंह, प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा की किरण लता सिंह, प्राथमिक विद्यालय राखी की रेनू सिंह, प्राथमिक विद्यालय कल्लीपुर की अर्चना पांडेय, प्राथमिक विद्यालय दल्लूपुर की सरिता वर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई।