फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   e vehicles charging station in varanasi nagar nigam fixed 11 charging point in first phase

वाराणसी: ई-वाहनों के लिए 25 नये चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी, पहले चरण में 11 स्थान तय

Sun, 23 Jan 2022 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Jan 2022 10:40 PM IST
सार

वाराणसी शहर में ई-रिक्शा की भरमार के बाद अब इलेक्ट्रिक वाहनों को रफ्तार देने की कवायद शुरू हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए शहर में 11 स्थान तय कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
e vehicles charging station in varanasi nagar nigam fixed 11 charging point in first phase
वाराणसी में ई-बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 25 नए चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने 11 स्थान भी तय कर लिए हैं। साथ ही दूसरे चरण के लिए 14 और केंद्र बनेंगे इसकी भी तैयारी चल रही है। जहां दो पहिया हाई स्पीड स्कूटी से लेकर तीन पहिया ई रिक्शा और ऑटो समेत अन्य ई-वाहनों को चार्ज करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन


इसके लिए वाहन मालिकों को प्रति घंटे के हिसाब से चार्जिंग का शुल्क देना होगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान के तहत दिल्ली की एक संस्था यह स्टेशन विकसित करेगी। बहुत जल्द ही तय स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने शुरू हो जाएंगे।  
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन के लिए काम चल रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी के लिए राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टमेंट लिमिटेड से एमओयू किया गया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर जोनल अधिकारियों समेत राजस्व विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक कवर किया गया है। इसके अलावा शहर के बीच में कई स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। फिलहाल, नगर निगम ने 11 स्थानों का चयन कर लिया है। अगले चरण में 14 और जगहों को चिन्हित करने की योजना है। 

यहां होंगे चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट

सारनाथ स्टेशन के पास, डीडीयू जिला अस्पताल के पास, उदय प्रताप कॉलेज के पास,एनएच-56 रिंग रोड के संपर्क मार्ग तरना के पास, रेलवे फाटक नक्खी घाट के पास, आईडीएच संक्रामक रोग अस्पताल, नगर निगम सिगरा, डीएलडब्ल्यू गेट के सामने, धनेसरा तालाब पीलीकोठी, चितईपुरा स्थित इंद्रा नगर कॉलोनी, नदेसर रामलीला मैदान के पास।
पढ़ेंः UPTET Exam: पूर्वांचल में पकड़े गए 8 'मुन्ना भाई', शिक्षक पात्रता परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय

तकनीक की मदद से ईंधन पर निर्भरता हो जाएगी कम

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए आईआईटी बीएचयू ने ऑन बोर्ड चार्जर की नई तकनीक विकसित की है। इसकी मदद से सभी दो पहिया व चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत आधी रह जाएगी।

बीएचयू में कार्यरत टीम ने लैब स्तर पर तकनीक का सफल परीक्षण कर लिया है। बस सुधार और व्यवसाय के स्तर पर काम चल रहा है। तकनीक में आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी भुवनेश्वर के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं। वहीं देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियों ने तकनीक में रुचि दिखाई है। 
पढ़ेंः आईआईटी बीएचयू: वैज्ञानिकों के नये शोध से कम होगी ई-वाहनों की कीमत, बनाई चार्जिंग की नई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed