{"_id":"61390c4d8ebc3e7c2922273f","slug":"e-challan-of-vehicles-public-upset-varanasi-news-vns6105048121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों का ई-चालान, पब्लिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों का ई-चालान, पब्लिक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी शहर को स्मार्ट बनाने के साथ ही यातायात पुलिस भी स्मार्ट तरीके से काम कर रही है। सड़क पर दो और चार पहिया वाहन से चलने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वह यातायात नियमों की अनदेखी हो या फिर गलत तरीके और बेतरतीब ढंग से पार्किंग जिससे जाम लगता हो और आवागमन बाधित हो रहा हो। ऐसे वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। मगर इसमें ऐसे वाहन स्वामी भी परेशान हो रहे हैं जिनके वाहन सड़क पर आए ही नहीं हैं। उनके वाहन घरों में खड़े किए गए हैं और ई-चालान भेज दिया जा रहा है। ऐसे लोग अब ई-चालान के बाद यातायात पुलिस कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा ई-चालान किया जा रहा है। बगैर हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया, लाल सिग्नल पर भी नहीं रूकने वाले वाहन और बिना पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात में बाधक बने वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई हो रही है। ऐसे में चालान से बचने के लिए बहुत से वाहन स्वामी दूसरे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट फर्जी तरीके से लगाकर शहर में वाहन दौड़ा रहे हैं। ऐसे में जिनके वाहन घर पर हैं उनका भी ई-चालान हो जा रहा है। जब ट्रैफिक पुलिस से एसएमएस या नोटिस मिल रहा है तो लोगों को ई-चालान की जानकारी हो रही है। यह जरूर है कि ऐसे लोगों की शिकायतें भी सुनी जा रही हैं। साक्ष्य दिखाने पर चालान शुल्क माफ भी किया जा रहा है। लेकिन उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।