{"_id":"66d801fc65e75cbf010945de","slug":"e-bus-service-started-varanasi-pddu-nagar-know-fares-and-routes-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: 10 साल बाद वाराणसी- पीडीडीयू नगर के बीच शुरू हुई ई-बस सेवा, यहां जानें- किराया और रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: 10 साल बाद वाराणसी- पीडीडीयू नगर के बीच शुरू हुई ई-बस सेवा, यहां जानें- किराया और रूट
Wed, 04 Sep 2024 12:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:17 PM IST
सार
वाराणसी और पीडीडीयू नगर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 10 साल बाद इस रूट पर ई-बस सेवा शुरू हो रही है। जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजालाा
विस्तार
सितंबर 2014 से राजघाट पुल पर भारी वाहनों के रोक के चलते सिटी बस सेवा बाधित थी। 10 साल बाद वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ई-बस सेवा शुरू हो गई। बुधवार की सुबह 9 बजे बस सेवा का ट्रायल रन किया गया।
विज्ञापन
दोनों शहरों के बीच सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत होती है। वीसीटीएसएल अधिकारियों के अनुसार अभी ट्रायल रन किया जा रहा है। कैंट स्टेशन, सिटी स्टेशन, कज्जाकपुरा, राजघाट, पड़ाव, चंदासी होते हुए पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन तक बस आवाजाही करेगी। वाराणसी और पीडीडीयू नगर का किराया प्रति यात्री 30 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन