फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   durty street

गलियों में कीचड़ और मिट्टी ने रोका रास्ता

Thu, 19 Nov 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
durty street
राबर्ट्सगंज विकास नगर की क्षतिग्रस्त गली। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पेयजल के लिए नगर के विकास नगर, ब्रह्मनगर, हाइडिल कालोनी आदि में बिछाई जा रही पाइपलाइन के चलते जगह-जगह सड़कें-गलियां क्षतिग्रस्त हाल में छोड़ दी गई हैं। इसके चलते बुधवार की शाम हुई बूंदाबांदी ने जगह-जगह कीचड़ की स्थिति पैदा कर दी। हालत यह हो गई कि वाहन तो दूर लोग पैदल तक नहीं चल पाए। नगर में इन दिनों पुनर्गठन पेयजल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। हाइडिल तिराहा से महिला थाना के सामने से होते हुए सड़क की एक पटरी पूरी तरह से खोदकर छोड़ दी गई है। वहीं विकास नगर एरिया स्थित तहसील महाल सिविल लाइंस रोड से सटे मंडी महाल, ब्रह्मनगर की कई सड़कें-गलियों को पाइपलाइन के लिए खोद दिया गया है। आरसीसी, इंटरलाकिंग गलियों-सड़कों को खोदकर पाइप तो डाल दी गई लेकिन उसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। वीरेश्वर महादेव मंदिर के पास से गुजरी सड़क की दूसरी गली में जेसीबी लगाकर आरसीसी सड़क तक खोद दी गई। वहीं बुधवार की शाम हुई बूंदाबांदी ने कई गलियों को पैदल चलने लायक भी नहीं पड़ा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि कार्यदायी संस्था जहां भी सड़क खोद रही है, वहां उन्हें उस सड़क या उनकी पूर्व की पाइपलाइन को, पहले की तरह दुरुस्त करके देना है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इसके लिए पत्राचार किया जाएगा। जल निगम निर्माण शाखा के एक्सईएन फणींद्र राय ने कहा कि संबंधित ठेका फर्म को खोदी गई सड़क को पाइपलाइन डालने के बाद उसे दुरुस्त करने के निर्देश पहले से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed