फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dumper hit car of purohit brother in law car who case file against Bahubali mla vijay mishra

यूपी: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कराने वाले पुरोहित के साले की कार में डंपर ने मारी टक्कर

Wed, 09 Sep 2020 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Sep 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Dumper hit car of purohit brother in law car who case file against Bahubali mla vijay mishra
टक्कर के बाद कार हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड के पास पुरोहित अवनीश मिश्रा की कार के साथ चल रही साले की कार में एक डंपर ने टक्कर मार दी। अवनीश मिश्र का आरोप है कि विधायक विजय मिश्रा ने हत्या की साजिश के तहत उनकी कार में टक्कर मरवाई है। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन

पुरोहित अवनीश मिश्र ने सप्ताह भर पहले बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर रंगदारी मांगने और हत्या का प्रयास कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की दोपहर अवनीश मिश्र अपनी कार स्विफ्ट डिजायर व अपने साले की कार भी स्विफ्ट डिजायर के साथ मारुति एजेंसी एक गाड़ी बुक कराने के लिए जा रहे थे। दोनों स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का नंबरर एक ही है। नंबर में सिर्फ एल और एम का अंतर है।
विज्ञापन



कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड इलाहाबाद बैंक के पास साले की कार में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुरोहित अवनीश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि विंध्याचल से उनकी कार पहले निकली थी। इसकी रेकी कर रहे विधायक के लोगों ने हमला कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हत्या के लिए ही उनकी कार पर डंपर ने टक्कर मारी है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुरोहित की कार में डंपर ने टक्कर मारी है। अवनीश मिश्र विधायक पर आरोप लगा रहे हैं। डंपर पकड़ कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed