फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Duda Junior Engineer Arrested for taking bribe in jaunpur case was filed on the orders of the minister

कई माह से था फरार: रिश्वत लेने का आरोपी डूडा का जेई गिरफ्तार, मंत्री के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Wed, 19 May 2021 09:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 May 2021 09:40 PM IST
सार

 डूडा में संविदा पर तैनात जूनियर इंजीनियर भरतलाल यादव पर पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। वह कई माह से फरार था। शिकायत के बाद राज्यमंत्री के आदेश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Duda Junior Engineer Arrested for taking bribe in jaunpur  case was filed on the orders of the minister
रिश्वत लेने का आरोपी डूडा का जेई गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर लाभार्थी से रिश्वत लेने के आरोपी डूडा में संविदा पर तैनात जूनियर इंजीनियर भरतलाल यादव को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वह जनवरी से ही फरार चल रहा था। जौनपुर  के मतापुर मोहल्ले में नौ जनवरी को आयोजित जन चौपाल में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के समक्ष मंडी अहमद खां निवासी छोटेलाल बेनवंशी ने शिकायत की थी कि डूडा में संविदा पर तैनात जेई भरत लाल यादव पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर उनसे दो हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाने पर मंत्री के निर्देश पर जेई के खिलाफ परियोजना अधिकारी डूडा ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में केस दर्ज कराया था। जेई तब से ही फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी भरतलाल यादव निवासी गुरैनी थाना खेतासराय को नखास तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

गैंगेस्टर अंकित सिंह गिरफ्तार

जौनपुर शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर अधिनियम के वांछित अंकित सिंह निवासी डाल्हनपुर थाना जफराबाद को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर का आरोपी अंकित घर पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली और जफराबाद थाने में प्राण घातक हमला और 25 आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। 

दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

 महराजगंज थाने की पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस ने नहर पुलिया के पास  संदिग्ध अवस्था में खड़े व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसने अपन नाम नीरज कुमार निवासी  बसहरा कला  थाना महराजगंज बताया। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

चंदवक थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी बनारसी राम निवासी जमुआ थाना चंदवक  को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed