फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken teacher created ruckus in school jaunpur

जौनपुर: टीचर पर नशे में होकर स्कूल में हंगामा मचाने का आरोप

Sun, 24 Nov 2019 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drunken teacher created ruckus in school jaunpur
नशे में धुत टीचर ने स्कूल में मचाया उत्पात। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय अमावांखुर्द के एक शिक्षक पर आरोप है कि शनिवार दोपहर विद्यालय उसने शराब के नशे में हंगामा किया।  सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी से भी बदसलूकी की।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय अमावा खुर्द में तैनात सहायक अध्यापक पर आरोप है कि वह दोपहर में बाजार गए और थोड़ी देर बाद लौटकर विद्यालय पहुंचे तो वह नशे में धुत थे। वह बच्चों को अपशब्द बोलने के साथ साथ चिल्लाने लगे। कुछ छात्रों की पिटाई भी कर दी। इससे पांचवीं कक्षा के छात्र अमर सोनकर का होंठ फट गया। कई बच्चे घर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक भी पहुंचे। आरोप है कि शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक से भी बदसलूकी की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी वह उलझ गए। खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक और ग्राम प्रधान हिरेंद्र सिंह के प्रयास से किसी तरह विद्यालय में पठन पाठन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय में शिक्षक की हरकतों की शिकायत मिली हैं। जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed