फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken son kills his father at ballia

चंद रुपयों की खातिर नशे में धुत बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 05 Jun 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 05 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Drunken son kills his father at ballia
यूपी के बलिया में चंद रुपयों की खातिर एक बेटे ने पिता को पीट पीट कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। जिले के रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा चौराहा के समीप राजभर बस्ती में  यह घटना बीती रात घटी।
विज्ञापन


बस्ती निवासी गौरीशंकर राजभर (65) कोयला बेचकर रात में अपना पैसा गिन रहा था। इतने में उसका छोटा बेटा त्रिलोकी (18) आया चार सौ रुपया लेकर भाग गया। देर रात में त्रिलोकी नशे में धुत होकर आया तो पैसे के लिए उसकी गौरीशंकर से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इस बीच त्रिलोकी ने डंडे से गौरी शंकर पर हमला बोल दिया। जिससे गौरी शंकर जमीन पर गिर पड़ा। नशे में धुत त्रिलोकी ने अपने पिता को गिरने पर भी डंडे से पिटता रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग एवं परिजन पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद त्रिलोकी मौके से फरार हो गया। परिजन गंभीर रूप से घायल गौरीशंकर को अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र अर्जुन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत आरोपी की धर पकड़ में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed