फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken husband stabs wife and reaches police station

नशे में धुत पति पत्नी को चाकू मार कर पहुंचा थाने

Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Drunken husband stabs wife and reaches police station
पिंडरा। करखियांव गांव निवासी राजेश ने शराब के नशे में धुत होकर सोमवार की शाम अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद फूलपुर थाने जाकर अपना गुनाह कबूल करते हुए पत्नी की जान बचाने की गुहार लगाई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी पत्नी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत करखियांव निवासी राजेश मजदूरी करके जीवन यापन करता है। शाम के समय राजेश शराब के नशे में धुत होकर घर की दहलीज पर पहुंचते ही पत्नी से गालीगलौज करने लगा। इसे लेकर उसकी पत्नी मालती ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह बिना कुछ सुने ही उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। चाकू मालती के कमर में जा लगा और खून बहने लगा। खून बहता देख राजेश फूलपुर थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल करते हुए पत्नी को बचाने की गुहार लगाई। पुलिस उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी को पिंडरा पीएचसी ले गई। उपचार के बाद पत्नी घर चली गई। वहीं, राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed