फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drum Tase with a procession of Chaliswa julus

ढोल-ताशे के साथ उठा चालीस घंटे का जुलूस

Wed, 21 Oct 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 21 Oct 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drum Tase with a procession of Chaliswa julus

करबला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में छठवीं मोहर्रम पर मंगलवार को कच्चीसराय से दुलदुल का ऐतिहासिक जुलूस उठाया गया। विश्व प्रसिद्ध दुलदुल का जुलूस जब देर शाम उठाया गया तो इसकी शान देखते बनी। ढोल, बाजे और ताशे के साथ निकले इस जुलूस में पीछे जहां हाथी और ऊंट का काफिला था, तो वहीं फूलों से सजे दुलदुल की जियारत को अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

मन्नते मांगने के लिए ख्वातीन रास्ते भर मौजूद रहीं। इस दौरान ...या हुसैन ...या हुसैन के नारे तो बुलंद होते ही रहे, नौहों के बोल और मातम से लोग अश्कबार होते रहे।  
विज्ञापन

अंजुमन जव्वादिया की ओर से मंगलवार को कच्चीसराय दालमंडी स्थित सिताब राय इमामबाड़े से मुतवल्ली सैयद इकबाल हुसैन और लाडले हसन की देखरेख में चालीस घंटे का जुलूस उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में शामिल सैकड़ों अकीदतमंदों ने दुलदुल की जियारत की। शहनाई की धुन पर नौहों के बोल सुन जहां लोग जारोकतार रो पड़े थे, वहीं अंजुमन जव्वादिया के सदस्यों द्वारा सीनाजनी और मातम देखकर भी लोगों की आंखें छलक उठीं। कच्चीसराय से ये जुलूस नई सड़क, काली महल, माताकुंड, पितरकुंडा होते हुए देर रात फातमान पहुंचा।

जुलूस के दौरान कई घरों में दुलदुल को जियारत के लिए ले जाया गया जहां ख्वातीन ने दुलदुल को दूध और शिरनी खिलाकर मन्नतें मांगी। बता दें कि फातमान दरगाह से ये जुलूस उठकर पितरकुंडा, चेतगंज, औसानगंज, जैतपुरा, दोषीपुरा, दारानगर, बहेलिया टोला, पठानी टोला, हनुमान फाटक, लाट भैरव, चौहट्टा लाल खां, गायघाट, ठठेरी बाजार, चौक दालमंडी होते हुए गुरुवार की सुबह कच्चीसराय स्थित इमामबाड़े पर आकर खत्म होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed