फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   drug inspector raid at jan Aushadhi Kendra of Divisional Hospital varanasi branded medicines caught

Varanasi: मंडलीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर छापा, ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई में पकड़ी गईं ब्रांडेड दवाएं

Thu, 01 Jun 2023 08:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 08:54 PM IST
सार

 वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के जन औषधि केंद्र पर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने छापा मारा। पहले तो यहां बैठे युवक ने उन्हें नहीं पहचाना। लेकिन, जब ड्रग इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया तो उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
drug inspector raid at jan Aushadhi Kendra of Divisional Hospital varanasi branded medicines caught
मंडलीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी अस्पतालों के खोले गए जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाओं की जगह धड़ल्ले से ब्रांडेड दवाएं बिक रही हैं। वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के जन औषधि केंद्र पर गुरुवार को जब ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। यहां जेनेरिक दवाओं की जगह बड़ी संख्या में ब्रांडेड दवाइयां पकड़ी गईं।

विज्ञापन


इसमें एंटी बायोटिक, मल्टी विटामिन, कैल्शियम, लीवर टॉनिक आदि शामिल हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने ब्रांडेड दवाओं को सीज कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर बंसल दोपहर करीब एक बजे एक कर्मचारी के साथ मंडलीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर पहुंचे। पहले तो यहां बैठे युवक ने उन्हें नहीं पहचाना। लेकिन, जब ड्रग इंस्पेक्टर ने अपना परिचय दिया तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि को भेजी जाएगी

बंसल ने इस दौरान दवाओं की सूची मांगी। जब उपलब्ध दवाओं से उसका मिलान शुरू किया तो देखा कि केंद्र पर बहुत सी दवाएं ब्रांडेय रखी हैं। एक के बाद एक कई ब्रांडेड दवाएं काउंटर पर आ गईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी दवाओं को सीज कर दिया कर अपने साथ लेकर चले गए। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति ही निकला ब्लैकमेलर; अश्लील वीडियो भेजकर मांगता था रुपये, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, छह माह से थे अलग

अमिताभ ठाकुर बोले- अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक पर हो कार्रवाई

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं मिलने के मामले में मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आजाद अधिकार सेना वाराणसी के महासचिव कुलदीप बरनवाल ने इससे पूर्व कई बार जन औषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं मिलने की शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब दवाएं पकड़ी गई हैं तो इसके लिए प्रमुख अधीक्षक ही जिम्मेदार हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

करेंगे ठोस कार्रवाई

मामले में मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर में चलने वाले जन औषधि केंद्र के बारे में समय-समय पर रिपोर्ट ली जाती है। ब्रांडेड दवाओं की बिक्री होना गंभीर है। नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed