{"_id":"60f876838ebc3e6d86790188","slug":"drizzle-reduces-the-effect-of-sunlight-relief-from-humidity-varanasi-news-vns6017336119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से धूप का असर कम, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से धूप का असर कम, उमस से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह रविवार से शुरू बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद बुधवार को दिन में भी बूंदाबांदी हुई। इस वजह से तापमान में कमी भी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने 19 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है। रविवार से बुधवार तक 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।
बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 24.4 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार इस सप्ताह ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं और रुक रुककर बारिश होती रहेगी।
पिछले महीने जून में मानसून के समय से पहले आने के बाद अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मानसून की सक्रियता कम हो गई थी। एक बार फिर से रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने की वजह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश होने लगी है।