{"_id":"60ad48be05001b4aab4b0377","slug":"driving-license-related-service-will-start-from-31-may-in-rto-varanasi-learning-will-still-be-postpone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में 31 मई से शुरू होंगे ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य, लर्निंग पर अभी रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में 31 मई से शुरू होंगे ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य, लर्निंग पर अभी रहेगी रोक
Wed, 26 May 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 26 May 2021 12:28 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परिवहन विभाग की ओर से स्थगित की गई ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सेवाएं फिर से शुरू किए जाने की कवायद हो रही है।
हालांकि अभी केवल स्थायी लाइसेंस ही बनेंगे, लर्निंग पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट के कारण परिवहन कार्यालय में बंद चल रहे ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। 31 मई से स्थायी लाइसेंस का काम शुरू होगा, जबकि लर्निंग लाइसेंस पर 30 जून तक रोक रहेगी। वाराणसी परिवहन आयुक्त धीरज साहू की ओर से इसको लेकर सभी जिलों के एआरटीओ को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपने आदेश में परिवहन आयुक्त ने कहा है कि पूर्व में ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस के साथ ही लाइसेंस संबंधित सभी सेवाएं 23 अप्रैल से 1 मई और 3 मई से 15 मई फिर 17 मई से 29 मई तक स्थगित थी। अब 31 मई से फिर से लाइसेंस संबंधी काम शुरू हो रहे हैं। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य पहले की तरह 31 मई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
लर्निंग लाइसेंस के लिए बुक किए गए सभी स्लाट को निरस्त करते हुए 30 जून तक लर्निंग लाइसेंस के सभी अपॉइंटमेंट स्लॉट को ब्लॉक किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को सारथी पोर्टल पर दुबारा अपॉइंटमेंट लेना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी अन्य सेवा (ड्राइविंग लाइसेंस ट्रांजैक्शन) के लिए बुक किए गए सभी स्लाट को निरस्त करते हुए 15 जून तक सभी अपॉइंटमेंट स्लॉट को ब्लॉक किया जा रहा है। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार 31 मई से लाइसेंस संबंधी सेवाओं को शुरू कराया जाएगा। शासन के आदेश के बाद इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। - ,