फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   driver was killed by hitting stick on his head in varanasi incident in old enmit

Varanasi: वाहन चालक के सिर में लकड़ी मार कर हत्या, सब्जी मंडी गया था, शराब पी रहे लोगों ने हमला बोला

Sat, 22 Jul 2023 12:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jul 2023 12:07 AM IST
सार

सारनाथ थाना अंतर्गत पुरानापुल क्षेत्र में शुक्रवार रात वाहन चालक बबलू सोनकर के सिर पर लकड़ी के बोटा से वार कर हत्या कर दी गई। रात 9:40 बजे के करीब वह सब्जी मंडी गया। वहां शराब पी रहे लोगों ने पुरानी रंजिश में उस पर हमला बोल दिया। 
 

विज्ञापन
driver was killed by hitting stick on his head in varanasi incident in old enmit
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पुरानापुल क्षेत्र में शुक्रवार की रात बबलू सोनकर (41) के सिर पर लकड़ी के बोटा से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। बबलू के भाई किशन सोनकर ने घटना के संबंध में चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल पुलकोहना का रहने वाला बबलू सोनकर अपना मालवाहक चलाता था। किशन ने बताया कि बबलू अपना मालवाहक लेकर रात 9:40 बजे के करीब पंचक्रोशी सब्जी मंडी गया था। वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इस पर पुरानापुल क्षेत्र के ही लवकुश सोनकर, नीरज, गोलू सोनकर, आर्यन और उनके दो साथियों ने बबलू को घेर लिया। कहासुनी के बाद सभी ने उसके सिर पर लकड़ी के बोटा से हमला कर दिया। हमले में बबलू निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ा तो सभी उसे मरा हुआ समझ कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: साइबर सेल का फर्जी अधिकारी बन युवतियों को करता था ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा

घटना की जानकारी पाकर बबलू को आनन-फानन दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशन ने बताया कि हमला करने वाले उसके इलाके के ही मनबढ़ किस्म के लोग हैं। उनसे पुरानी रंजिश में बबलू की कहासुनी हुई थी, लेकिन हम लोगों ने यह नहीं सोचा था कि वह सभी उसकी जान ले लेंगे।

अस्पताल पहुंची बबलू की पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  पुलिस ने  उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ कर सभी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश सारनाथ थानाध्यक्ष को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed