फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver of irrigation department shot dead

सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Jun 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Driver of irrigation department shot dead
सिविल लाइंस इलाके में कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश कचहरी पुलिस चौकी से होते हुए फतहा पुलिस चौकी, एसपी आवास मार्ग की ओर भाग गए। जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी व सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पहिती लहौरा गांव के मूल निवासी मूलचंद पाल (55) शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी में रहते हैं। वे सिंचाई विभाग में चालक थे और ठेकेदारी भी करते थे। मूलचंद मंगलवार की रात लगभग आठ बजे बाइक लेकर घर से निकले थे। सवा 9 बजे सिविल लाइन रोड पर कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बाबू साहब रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उनको लक्ष्य बनाकर गोली चलाई। पहली गोली उन्हें नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने दो गोली और चलाई। एक गोली बाएं कान के नीचे लगी। लोगों ने बताया कि बदमाश कचहरी पुलिस चौकी, एसपी आवास से होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस शहर का सबसे पॉश इलाका है। आसपास पुलिस चौकी, पुलिस क्लब आदि होने के बाद भी बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर आराम से निकल गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मूलचंद को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात की। पुत्र संजय पाल ने बताया कि सात बजे घर से निकले थे। कोई दुश्मनी नहीं है। मूलचंद के तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। इसमें दो पुत्र, दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम सीन पर डाल दिया गया पानी
कोई भी घटना होती है तो उसका क्राइम सीन सबसे महत्वपूर्ण होता है, पर कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गोली मारकर हत्या होने के बाद जब पुलिस शव लेकर अस्पताल गई तो वहां पर किसी ने क्राइम सीन पर पानी डाल दिया। पुलिस की लापरवाही है कि शव ले जाने के बाद कोई भी घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जिससे पानी डालने वाले के बारे में पता नहीं चल सका।
सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर होगी जानकारी
घटनास्थल के आसपास अस्पताल व कचहरी पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल किए जाने पर बदमाशों की शिनाख्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed