फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver missing from Rohania strangled to death in Mirzapur

वाराणसी : रोहनिया से लापता चालक की मिर्जापुर में गला रेत कर हत्या

Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Driver missing from Rohania strangled to death in Mirzapur
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के रोहनिया स्थित दरेखू गांव के लापता कार चालक प्रवीण कुमार सिंह उर्फ मेंटल (30) का शव नग्न अवस्था मे शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत कुशियरा विजयपुर बार्डर पर झाड़ियों में मिला। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तफ्तीश कर रही पुलिस कार की बुकिंग कराने वालों की तलाश करने के साथ ही सर्विलांस की मदद से वारदात की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत दरेखू गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह अपने बगल के गांव घमहापुर के जितेंद्र सिंह की कार चलाता था । 23 सितंबर की सुबह अपने घर से प्रवीण घमहापुर गया। जितेंद्र की कार लेकर दयापुर निवासी ओमप्रकाश पाल के कहने पर वह सवारी लेकर विंध्याचल के लिए निकला। प्रवीण की पत्नी रानी देवी ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने कॉल रिसीव की। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। उधर, कार में जीपीएस होने के कारण जितेंद्र ने देखा कि उनका वाहन गलत दिशा मे जा रहा है, तो उन्होंने उसे अपने मोबाइल से लॉक कर दिया।

विज्ञापन

23 सितंबर की शाम कार रामेश्वर के समीप मिल गई लेकिन प्रवीण का पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रवीण का पता नहीं लगा तो 24 सितंबर को रोहनिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत कुशियरा विजयपुर बार्डर पर झाड़ियों में प्रवीण का नग्न शव मिला। एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रवीण के भाई संतोष ने शव की शिनाख्त की तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

परिजनों ने बताया कि प्रवीण कुमार सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रवीण की एक बेटी लक्ष्मी (5) और एक बेटा लक्ष्य (2) है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन्होंने कार की बुकिंग कराई थी, उनका पता लगाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों वाले आठ लोगों से आशंका के आधार पर पूछताछ की जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed