फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver killed in old enmity

Varanasi News: पुरानी रंजिश में वाहन चालक की हत्या

Sat, 22 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Driver killed in old enmity
पुरानापुल क्षेत्र में शुक्रवार की रात बबलू सोनकर (41) के सिर पर लकड़ी के बोटा से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। बबलू के भाई किशन सोनकर ने घटना के संबंध में चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल पुलकोहना का रहने वाला बबलू सोनकर अपना मालवाहक चलाता था। किशन ने बताया कि बबलू अपना मालवाहक लेकर रात 9:40 बजे के करीब पंचक्रोशी सब्जी मंडी गया था। वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों से कहासुनी हुई। इस पर पुरानापुल क्षेत्र के ही लवकुश सोनकर, नीरज, गोलू सोनकर, आर्यन और उनके दो साथियों ने बबलू को घेर लिया। कहासुनी के बाद सभी ने उसके सिर पर लकड़ी के बोटा से हमला कर दिया। हमले में बबलू निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ा तो सभी उसे मरा हुआ समझ कर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पाकर बबलू को आनन-फानन दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशन ने बताया कि हमला करने वाले उसके इलाके के ही मनबढ़ किस्म के लोग हैं। उनसे पुरानी रंजिश में बबलू की कहासुनी हुई थी, लेकिन हम लोगों ने यह नहीं सोचा था कि वह सभी उसकी जान ले लेंगे। उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ कर सभी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश सारनाथ थानाध्यक्ष को दिया गया है।
विज्ञापन


घर का था बड़ा बेटा, पत्नी हुई बेसुध
बबलू सोनकर तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। तीन बेटों के पिता बबलू की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी गुंजा देवी बेसुध हो गई। छोटे भाई किशन ने बताया कि पिता की मौत के बाद बड़ा भाई बबलू ही पूरे परिवार का कर्ताधर्ता था। उसकी हत्या से हमारा पूरा परिवार बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ क्षेत्र में आठ दिन में दूसरी हत्या
सारनाथ थाना क्षेत्र में आठ दिन में हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते 14 जुलाई को तिलमापुर क्षेत्र में व्यवसायी राजकुमार यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी। राजकुमार की हत्या करने वाले शूटर और नामजद सात आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। तब तक शुक्रवार की रात लाठी-डंडे से पीट कर मालवाहक के चालक बबलू सोनकर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed