फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver Khalasi shootout busted in varanasi incident done with intention of robbery varanasi police arretsed three including shooter of Jhunna Pandit

ड्राइवर खलासी शूटआउट का खुलासा: लूट की नीयत से की थी अंधाधुंध फायरिंग, जेल में बंद झुन्ना पंडित का शूटर समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 09:55 AM IST
सार

वाराणसी के छोटा लालपुर में 14 जून की देर रात हुए ड्राइवर खलासी शूट आउट मामले का वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Driver Khalasi shootout busted in varanasi incident  done with intention of robbery varanasi police arretsed three including shooter of Jhunna Pandit
पुलिस की गिरफ्त में अनुज, प्रमोद और यश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के छोटा लालपुर में 14 जून की देर रात हुए ड्राइवर खलासी शूटआउट मामले का वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की नीयत से मालवाहक के चालक और खलासी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। घटना के तीन दिन बाद उपचार के दौरान घायल खलासी की मौत हो गई थी। वहीं चालक अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन


लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रकरण का मास्टरमाइंड जेल में निरुद्ध गैंगस्टर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित और रवि पटेल है। पुलिस ने झुन्ना पंडित के एक शूटर अनुज झा निवासी  मधुबनी बिहार समेत उसके दो साथियों यश सिंह और प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में बनी थी वारदात की योजना
वारदात  में प्रयुक्त पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है।  अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, एक कंपनी के कलेक्शन मनी को लूटने के इरादे से मालवाहक चालक और खलासी को गोली मारी गई थी। पांडेयपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में इसकी योजना बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झुन्ना पंडित के शूटर अनुज झा ने अपने साथी यश और प्रमोद के साथ पहले रेकी की। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने ड्राई रिहर्सल भी किया। 14 जून देर रात वारदात को अंजाम दिया। बाइक को यश सिंह चला रहा था और अनुज ने गोली चलाई थी। हालांकि मालवाहक वाहन चालक और खलासी के पास पैसे नहीं थे।

गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ में घटना से संबंधित जानकारी दी। जिस रेस्टोरेंट में साजिश रची गई उसके संचालक दीपांकर पटेल, असलहा की सप्लाई करने वाले रोहित यादव और एक पंक्चर बनाने वाला अभिषेक पटेल उर्फ बच्चा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। प्रकरण में अबतक कुल पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 

सीसी फुटेज में अंधाधुंध फायरिंग करते दिखे थे बदमाश

चौबेपुर थाना अंतर्गत रुस्तमपुर निवासी मनीष यादव आशिकी गुटखा फैक्ट्री में मालवाहक वाहन पर खलासी था। सोमवार की देर रात वह वाहन चालक सारनाथ थाना अंतर्गत नवापुर सराय निवासी लालजी पाल (45) के साथ आजमगढ़ से माल की डिलिवरी के बाद रात में ढाई बजे लालपुर आया। पेट्रोल पंप पर मालवाहक वाहन खड़ा करने के बाद चालक  और खलासी मनीष अपने बाइक से घर जा रहे थे, उसी समय पीछे से ओवरटेक कर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बदमाशों ने बीच सड़क दौड़ाकर मनीष को पेट में गोली मारी। वहीं, सीने पर गोली लगते ही लालजी अचेत हो गया था। दोनों को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को मनीष की मौत हो गई।  सीसी कैमरे की फुटेज में साफ दिखा कि बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। 

मुख्तार अंसारी का गुर्गा है झुन्ना पंडित

वाराणसी का गैंगस्टर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित पांडेयपुर का रहने वाला है। झुन्ना पर हत्या, रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोपों में वाराणसी और आसपास के जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अपना गैंग संचालित करने के साथ ही झुन्ना मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह से भी जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed