फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver died in road accident due to collision between container and truck in varanasi

वाराणसी में हादसा: कंटेनर ने ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत; खलासी घायल

Thu, 13 Jun 2024 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Jun 2024 03:57 PM IST
सार

वाराणसी जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। कंटेनर ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जहां चालक की मौत हुई वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Driver died in road accident due to collision between container and truck in varanasi
मृतक की फाइल फोटो व दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज 2 पर परमपुर अंडरपास के पास गुरुवार को राजातालाब की तरफ से हरहुआ की ओर जा रहे कंटेनर ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल चालक को पंडित दीनदयाल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं खलासी सलमान घायल हो गया।

विज्ञापन


यह है मामला
इरफान पुत्र नब्बू (25) साई मस्जिद के पास सैफनी रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह रांची से कंटेनर में माल लादकर उत्तराखंड काशी जा रहा था। जैसे ही रिंग रोड फेज 2 परमपुर अंडरपास के करीब पहुंचा कि अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कंटेनर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और चालक इरफान बुरी तरह से घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पंडित दीनदयाल अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं खलासी चालक का सगा भाई सलमान (18) गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक इरफान नौ भाइयों में पांचवें नंबर का था। वह दो पुत्रियों का पिता बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक की पत्नी आशमिन बानो का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed