फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver and conductor injured in dcm truck collision in jaunpur

यूपी: डीसीएम-ट्रक की जोरदार भिड़ंत में चालक और खलासी घायल, क्रेन से निकाला गया डीसीएम चालक

Thu, 09 Jan 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jan 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Driver and conductor injured in dcm truck collision in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में गड़ियवा चौराहा के पास गुरुवार की सुबह रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर हरी मटर से लदी डीसीएम विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भिड़ गई। आमने-सामने की भिड़ंत में डीसीएम के चालक-खलासी जख्मी हो गए। डीसीएम चालक को काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जबलपुर से हरी मटर लेकर डीसीएम खुटहन जा रही थी। गड़ियवा चौराहे के पास जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक मो.जीशान 30 निवासी सेनाहुर जिला प्रतापगढ़ और खलासी मो. शाहबाज 25 निवासी चमरूपुर थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। चालक-खलासी को मुंगराबादशाह पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हादसे के चलते लंबाजाम लग गया था। मुंगरा पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed