फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dreams comes true in varanasi PNG supply start in 4000 houses

सच हुआ सपनाः वाराणसी के 5000 घरों तक पहुंची PNG, चूल्हे जलाकर हुई टेस्टिंग

Thu, 26 Apr 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
dreams comes true in varanasi PNG supply start in 4000 houses
पीएनजी पाइप लाइन
वाराणसी में बहुप्रतीक्षित गैस पाइप लाइन परियोजना ने गुरुवार को अपना अहम मुकाम तय किया। बीएचयू और डीरेका परिसर समेत शहर में बिछाई गई 27 किलोमीटर लंबी गैस पाइप लाइन चार्ज कर उसकी टेस्टिंग की गई।
विज्ञापन


टेस्टिंग शुरू होते ही डीरेका, बीएचयू और भेल परिसर के 5031 आवासों में पाइप लाइन के जरिए गैस चूल्हे चालू हो गए। इसके बाद तो इन आवासों के बाशिंदों के चेहरे पर खुशी छा गई।
विज्ञापन


गेल इंडिया के उच्चाधिकारियों ने टेस्टिंग को पूरी तरह सफल बताया है। उनके मुताबिक शहर के दो सीएनजी पंप स्टेशन भी टेस्टिंग के बाद जनसेवा के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी में गेल इंडिया के इस पायलट प्रोजेक्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी है। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत सबसे पहले शहर के डीरेका और बीएचयू की आवासीय कॉलोनियों को जोड़ा गया है।

पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइप लाइन इन दोनों परिसरों के चार हजार आवासों तक बिछाई गई है। बीएचयू में 1500 और डीरेका में 3500 के अलावा भेल में 31 आवासों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा गया है। डीरेका के पास स्थित सीएनजी स्टेशन भी लोकार्पण के लिए तैयार हो गए हैं।

अब दूसरे चरण का कार्य जोरों पर

dreams comes true in varanasi PNG supply start in 4000 houses
बीएचयू में 1500, डीरेका के 3500 घरों को दिया गया पीएनजी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण का कार्य भी शुरू हो गया है। अगले छह महीने में पीएनजी के अतिरिक्त सात हजार कनेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया है। शिवपुर, भेल, हरिश्चंद्र घाट के आसपास स्थित आवासीय कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। सर्वे के बाद पाइप लाइन बिछाई जा रही है। वहीं, शिवपुर, गिलट बाजार और मकबूल आलम रोड पर तीन नए सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र भी जुड़ेंगे
- औद्योगिक क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस की सप्लाई के लिए गेल इंडिया जल्द ही यूपीएसआईडीसी या अन्य सरकारी विभाग से समझौता करेगी। सबसे पहले करखियांव इंडस्ट्रियल एरिया और फिर चांदपुर औद्योगिक आस्थान व रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया को प्राकृतिक गैस सप्लाई से जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed