फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dream of winning 350 seats in assembly elections will be fulfilled

विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का पूरा होगा सपना

Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dream of winning 350 seats in assembly elections will be fulfilled
भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या के काशी आने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के 350 से अधिक सीटें जीतने का सपना पूरा होगा। इतनी सीटों को जीतकर एक मजबूत, स्थिर और विकासवादी सरकार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

लक्सा स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने राष्ट्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आजीवन समाज के लिए समर्पित रहता है। कार्यक्रम संयोजक डा. अरुण चौबे ने कहा कि देश के लिए आत्मबलिदान करने की भावना से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में आशुतोष, खुशबू सिंह, पवन पाल, अवधेश राय, जितेन्द्र यादव, दिलीप जायसवाल, सह संयोजक सुनील यादव, प्रभात विश्वकर्मा, धीरेंद्र विक्रम सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय पर भी शैलेंद्र मौर्या का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी ने किया सड़क का शिलान्यास
वाराणसी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने भगवानपुर बालाजी एक्सटेंशन में सड़क का शिलान्यास किया। 5 लाख छह हजार रुपये की लागत से बनी सड़क के शिलान्यास अवसर पर नागरिकों ने ढोल ताशे के साथ स्वागत किया। इसके बाद एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बालाजी एक्सटेंशन के पांच स्वच्छता दूतों को कालोनी के साफ सफाई के लिए नियुक्त किया, जो सफाई की निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पीयूष वर्धन सिंह , संजय भारद्वाज , आशा सिंह , विजय प्रताप , डॉ. प्रमोद, रुचि वर्धन , अजय ,अशोक सिंह, डॉ. आशुतोष पाण्डेय , सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed