{"_id":"5d1fb07e8ebc3e3c714629bb","slug":"dr-reena-murder-varanasi-news-vns4713193196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रीना का मोबाइल गायब, पिता ने बरामद करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. रीना का मोबाइल गायब, पिता ने बरामद करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। टैगोर टाउन में रहने वाली डॉ. रीना सिंह की मौत के बाद उनका मोबाइल गायब है। रमरेपुर निवासी पिता रंगनाथ सिंह ने कैंट पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी का मोबाइल बरामद कर कब्जे में लिया जाए। डॉ. रीना की हत्या के संबंध में कैंट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच में उनका मोबाइल अहम कड़ी साबित हो सकता है।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन की वाराणसी इकाई के सचिव डॉ. आलोक सिंह की पत्नी डॉ. रीना की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पिता के हत्या के आरोप के मद्देनजर डॉ. रीना के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही, कैंट थाने में डॉ. आलोक और उनके माता-पिता के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। रंगनाथ सिंह और उनके परिजनों के अनुसार डॉ. आलोक ऊंची पहुंच वाले हैं। उनके रिश्तेदार आईएएस हैं और पुलिस-प्रशासन में गहरी पैठ है। इस वजह से उन पर कैंट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मुकदमे की विवेचना की जा रही है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेगी।
हैंड राइटिंग का सत्यापन नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट धुंधली
डॉ. रीना के कमरे से बुधवार को एक सुसाइड नोट मिला था और दावा किया गया था कि उन्होंने ही लिखा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें चार्ज लिए हुए दूसरा दिन है। विवेचना एक अन्य इंस्पेक्टर कर रहे हैं और जल्द ही सुसाइड नोट को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि हमें जो प्रति मिली है वह काफी धुंधली है। एसएसपी कार्यालय से रिपोर्ट की ओरिजिनल प्रति लेकर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।