फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dr. neelkanth tiwari

दिव्यांगता अभिशाप नहीं वरदान : डॉ.नीलकंठ तिवारी

Mon, 02 Sep 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
dr. neelkanth tiwari
वाराणसी। बीएचयू के समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने दिव्यांगजनों की पारिवारिक चुनौतियों पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं एक वरदान है। इस नजरिए से अब लोग दिव्यांगजनों को देख रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. कमलेश कुमार पांडेय ने इस तरह के आयोजनों को दिव्यांगजनों और उके परिवार के लिए उपयोगी बताया। आयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि दिव्यांगजन परिवार के लिए सदैव चुनौतियों से भरा हुआ होता है लेकिन आज जिस तरह से सरकार की ओर से मदद की जा रही है, उससे सभी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। कार्यक्रम में नमिता सिंह की पुस्तक दिव्यांगता के कई सरकार का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, डॉ. कमलाकांत पांडेय, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र प्रो. अरविंद जोशी, सुनील मिश्रा, सुमित सिंह, अशोक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता, जल संरक्षण व फिट इंडिया अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें
वाराणसी। धर्मसंघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड परिसर में शहर दक्षिणी के नवाबगंज वार्ड के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय नागरिकों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी का अभिनंदन किया। पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अपने विधानसभा के नागरिकों को स्वच्छता, जल संरक्षण व फ़िट इंडिया अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही साथ युवाओं को सस्टेनेबल डेवलपमेंट में भी सक्रिय भागीदारी करने की बात कही। उन्होंने नवभारत के निर्माण में केंद्र व राज्य सरकार की कई सारी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करना ही सरकार का लक्ष्य है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरीश वालिया, सचिन जैन, संजीव खेमका, एसएस मिश्रा, पारसनाथ उपाध्याय, विजय चौधरी, राजमंगल पांडेय, सौरभ पाठक, आरडी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed