फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dr. neelkanth tiwari

नवभारत निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका-नीलकंठ तिवारी

Sun, 01 Sep 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
dr. neelkanth tiwari
वाराणस॥ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पुरातन छात्र परिषद की ओर से शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धमार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.नीलकंठ तिवारी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान डॉ. तिवारी ने नव भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए इसके लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित कार्यक्रम देश नया भारत बनने की ओर बढ़ रहा हैं। ऐसे में सतत विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए युवाओं की सीधी सहभागिता जरूरी हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों को विकास के स्थायी अवधारणा के महत्व को बताया। कहा कि दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद बापू ने भी इस पर जोर दिया था। काशी विद्यापीठ के सभी विभागों में इस पर चर्चा और शोध भी होना चाहिए। नये भारत के निर्माण में केन्द्र और प्रदेश सरकार की कई जन कल्याण कारी योजनाएं समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। राज्यमंत्री ने विद्यापीठ के गंगापुर परिसर के विस्तार में सहयोग का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.टीएन सिंह ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अच्छा रखना हैं तो प्रधानमंत्री के स्वच्छता,जल सरंक्षण और फिट इंडिया अभियान को जीवन में अपनाना होगा। इस दौरान राबर्टसगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर अध्यक्ष और विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष सिंह आंसु, डॉ.नन्दू सिंह , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीलमणी तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, संदीप सिंह पिंटू, भाजपा नेता इन्द्रेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed