फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr N Rajam Sing a song in Bhu

वायलिन की धुन ने किया श्रोताओं को झंकृत

Sat, 07 Feb 2015 01:35 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dr N Rajam Sing a song in Bhu

वाराणसी। प्रख्यात वायलिन वादक डा. एन राजम की बंदिशाें की सीरीज पर तैयार डीवीडी का विमोचन शुक्रवार को बीएचयू के ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में किया गया। डीवीडी के विमोचन के बाद डा. राजम ने अपने वायलिन वादन से श्रोताओं को झंकृत भी किया।

विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली, संगीत एवं मंच कला संकाय बीएचयू और कला प्रकाश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित छन्नूलाल मिश्र, केंद्र के डा. कमलेश दत्त त्रिपाठी, सदस्य सचिव दीपाली खन्ना ने संयुक्त रूप से शास्त्रीय संगीत के बंदिशों और रागों पर तैयार डा. एन राजम की डीवीडी का विमोचन किया।
विज्ञापन

 ध्रुपद, खयाल, तराना, ठुमरी, भजन, अभंग जैसी बंदिशों और रागों को इस डीवीडी के माध्यम से डा. राजम ने अपने वायलिन वादन में पिरोया है। इसके विमोचन के बाद डा. राजम ने वायलिन वादन की प्रस्तुति भी दी जिसमें उन्होंने राग यमन में आलाप जोड़ झाला बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद वाराणसी दादरा बजाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। तबले पर पंडित कुबेर नाथ मिश्र ने संगत किया। विमोचन कार्यक्रम के पूर्व ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत में पारंपरिक बंदिशों का महत्व’ विषयक संगोष्ठी भी हुई।

 इसमें संगीत एवं मंच कला संकाय की प्रमुख प्रो. लिपिकादास गुप्ता, पंडित वीरेंद्र नाथ मिश्र, पंडित देवाशीष डे और डा. संगीत पांडेय ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर, कार्यक्रम निदेशक मंगलम स्वामीनाथन, गायिका मीता पंडित, डा. विश्वनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed