फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Manmohan Vaidya said RSS volunteers should not be a part of the debate on social media

डॉ. मनमोहन वैद्य बोले- सोशल मीडिया पर होने वाली बहस का हिस्सा न बनें RSS स्वयंसेवक

Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की दो दिवसीय आंतरिक बैठक का समापन रविवार को हुआ। कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
Dr. Manmohan Vaidya said RSS volunteers should not be a part of the debate on social media
आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर हो रहे दुष्प्रचार पर ध्यान न दें। इन पर होने वाले बहस का हिस्सा स्वयंसेवक न बनें। लोगों तक सही बात पहुंचाने का काम करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की दो दिवसीय आंतरिक बैठक का समापन रविवार को हुआ। कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन


बैठक में सह सर कार्यवाह ने कहा कि समाज की स्थानीय समस्या का ज्ञान होना चाहिए। स्कूली शिक्षा के साथ साथ सामाजिक और आध्यात्मिक शिक्षा भी होनी चाहिए। परिकल्पना की दृष्टि से संघ और हिंदू समाज समव्याप्त है और मनोवैज्ञानिक दृष्टि से वह एकात्म है। संघ की साधना को समाजव्यापी करना यही लक्ष्य होना चाहिए। समाज के प्रभावी लोगों की विशेषता, सक्रियता, उपलब्धि, समाज में योगदान आदि की जानकारी प्राप्त करना और उन्हें संघ के विचार कार्य आदि की जानकारी देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति और परंपरा में कुटुंब का विशेष महत्व होता है। पश्चिम चिंतन मानता है कि समाज की सबसे छोटी इकाई व्यक्ति है। भारतीय चिंतन की मान्यता है कि वह कुटुंब है। वर्ष 2025 में संघ अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर रहा है। शेष तीन वर्ष में होने वाली कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, असाम, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर आदि प्रांतों के लोग शामिल रहे। बैठक में सह सर कार्यवाह अरुण कुमार, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार समेत देश भर के संघ के 50 से अधिक प्रांतों के लगभग 200 प्रांतीय प्रचार प्रमुख शामिल रहे। सोमवार को भी चुनिंदा पदाधिकारियों की बैठक होगी।

सामाजिक और धार्मिक जीवन की शिक्षा जरूरी 

बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण समाज ही संघ है। संघ की साधना हो समाजव्यापी बनाने का लक्ष्य ही महत्वपूर्ण होना चाहिए। संपूर्ण विकास और राष्ट्र निर्माण करने वाले व्यक्तित्व के लिए सामाजिक और धार्मिक जीवन की शिक्षा जरूरी है। हमारी विचारधारा हिंदू, आध्यात्मिकता, देश हित, भारतीय तत्व ज्ञान आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed