फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Feroze will now interview for BHU's Faculty of Arts

बीएचयू नियुक्ति विवादः अब कला संकाय के लिए साक्षात्कार देंगे डॉ. फिरोज

Wed, 04 Dec 2019 12:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Feroze will now interview for BHU's Faculty of Arts
बीएचयू - फोटो : BHU

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त डॉ. फिरोज खान का बुधवार को कला संकाय के संस्कृत विभाग के लिए साक्षात्कार देंगे। इससे पहले वह 29 नवंबर को आयुर्वेद संकाय में भी साक्षात्कार दे चुके हैं, जिसका परिणाम आना बाकी है। इस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर साक्षात्कार में फिरोज समेत आठ अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


होलकर हाउस में बुधवार सुबह 8 बजे से होने वाले साक्षात्कार के लिए बनी 39 अभ्यर्थियों वाली मेरिट सूची में फिरोज 11वें नंबर पर हैं। सूत्रों के अनुसार, संस्कृत विभाग का परिणाम आने के बाद फिरोज प्रकरण का पटाक्षेप हो सकता है। उधर, एसवीडीवी संकाय के छात्र सोमवार से डॉ. फिरोज की नियुक्ति के खिलाफ धरनारत हैं। वह संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी कर फिरोज की नियुक्ति का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने फिर दिया जवाब, छात्र असहमत

एसवीडीवी संकाय के छात्रों के पांच सवालों में से तीन का जवाब बीएचयू प्रशासन ने सोमवार को ही दे दिया था, जबकि दो सवालों का जवाब मंगलवार को दिया गया। रिक्रूटमेंट सेल में ज्वाइंट रजिस्ट्रार की ओर से संकाय प्रमुख को भेजे गए जवाब की कॉपी छात्रों को दी गई, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। जिन दो सवालों का जवाब दिया जाना बाकी था, उसमें छात्रों ने पूछा था कि डॉ. फिरोज की नियुक्ति विश्वविद्यालय संविधान के अनुसार हुई है या नहीं। इस पर जवाब मिला कि विश्वविद्यालय के अधिनियमों, संविधान और यूजीसी के विनियम 2018 के प्रावधानों के अनुसार नियुक्ति हुई है। लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हुए और धरना जारी रखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed