फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. alok singh Vip treatment ssp take action on inspector cantt in varanasi

खबर का असर : डॉ. आलोक सिंह की खातिरदारी पड़ी भारी, इंस्पेक्टर कैंट हुए लाइन हाजिर

Thu, 25 Jul 2019 05:02 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 25 Jul 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. alok singh Vip treatment ssp take action on inspector cantt in varanasi
डॉ. आलोक को बिस्किट देते इंस्पेकटर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हाईप्रोफाइल केस डॉ. रीना हत्याकांड के आरोपी डॉ. आलोक सिंह की खातिरदारी करना कैंट इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। डॉ. आलोक को दी जाने वाली वीआईपी ट्रीटमेंट को अमर उजाला ने प्रमुखता से अपनी वेबसाइट पर दिखाया। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने कैंट इंस्पेकटर को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


किसी भी आरोप में मुजरिम थाने पर जाते हैं तो पुलिस उन्हें हवालात में डाल देती है या फिर अपने सामने खड़ा करके पूछताछ करती है, लेकिन डॉ. आलोक के मामले में ऐसा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कैंट ने उन्हें अपने सामने कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद इंस्पेक्टर कैंट ने डॉ. आलोक के लिए पानी की बोतल, नमकीन, बिस्किट और चाय मंगवाई।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर ने ऐसा क्यों किया, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। बता दें कि डॉ. आलोक के जीजा एमपी सिंह आईएएस हैं और वह जिले के एक राज्य मंत्री के बेहद करीबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम ने 'डॉ. रीना हत्याकांड में आरोपी पति डॉ. आलोक गिरफ्तार, थाने पर दिया गया वीआईपी ट्रीटमेंट' की खबर को प्रमुखता से दिखाया। जिसे संज्ञान में लेते हुए ठीक पांच घंटे के अंदर ही एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रभारी निरीक्षक कैंट राजीव कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ेें : सामने आए वाराणसी पुलिस के दो चेहरे, आम आदमी हवालात में और रसूखदार को चाय-नाश्ता

ये है पूरा मामला

Dr. alok singh Vip treatment ssp take action on inspector cantt in varanasi
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बीती दो जुलाई को डॉ. रीना सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कैंट पुलिस के प्रार्थना पत्र पर 23 जुलाई को अदालत ने डॉ. आलोक और उनके मां-बाप को फरार घोषित किया था। इसके बाद पुलिस कुर्की की तैयारियां कर रही थी कि तभी नाटकीय घटनाक्रम में डॉ. आलोक गिरफ्तार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed