{"_id":"625fe6703d175d791055be75","slug":"dowry-harassment-case-in-varanasi-inspector-applied-whitener-on-application-letter-ig-range-conducted-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दहेज उत्पीड़न मामले में प्रार्थना पत्र पर दरोगा ने लगाया व्हाइटनर, आईजी रेंज ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दहेज उत्पीड़न मामले में प्रार्थना पत्र पर दरोगा ने लगाया व्हाइटनर, आईजी रेंज ने बैठाई जांच
Wed, 20 Apr 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:31 PM IST
सार
दहेज के लिए ससुराल वाले पर प्रताड़ित करने के आरोप मामले में दारोगा ने विवाहिता की प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। एफआईआर की कॉपी लेने पहुंची विवाहिता को पुलिस ने व्हाइटनर लगाकर उसकी तहरीर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने सफेदा (व्हाइटनर) लगाकर प्रार्थना पत्र अस्वीकार कर दिया। आईजी रेंज के निर्देश पर संबंधित दरोगा के खिलाफ जांच बैठाई गई है। मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी गिरधारी मौर्य की पुत्री राधा देवी की शादी बीते वर्ष 30 अप्रैल को दुर्गाकुंड निवासी विकास के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप था कि दहेज के लिए उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीते 26 मार्च को ससुराल वाले उसे मायके में लाकर छोड़ गए। महिला ने गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
जनसुनवाई करने वाले व दारोगा सोमवार की सुबह विवाहिता का प्रार्थना पत्र लेकर उस पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया, लेकिन शाम को विवाहिता जब एफआईआर की कॉपी लेने पहुंची तो कार्यालय से उस आदेश पर व्हाइटनर लगा कर उसकी तहरीर वापस लौटा दी गई। इस पर महिला ने आईजी रेंज से शिकायत की। अब आईजी रेंज के निर्देश पर संबंधित दरोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन