फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doused with pitchers of humor and satire

हास्य-व्यंग्य की पिचकारियों से किया सराबोर

Fri, 25 Mar 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Doused with pitchers of humor and satire
काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा बृहस्पतिवार को लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी युवक संघ में होली मिलन और हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां अबीर-गुलाल और गुलाब की पंखु़िड़यों से लोगों ने जमकर होली खेली। दूसरी ओर कवियों ने हास्य-व्यंग्य की रचना रूपी पिचकारियों से सभी को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

हास्य कवि बद्री विशाल के संयोजन में हुए हास्य कवि सम्मेलन में धर्मप्रकाश मिश्र, दिनेश सिंह गुप्कर (प्रतापगढ़), डंडा बनारसी, पूनम श्रीवास्तव (मिर्जापुर), राज बनारसी, सिद्धनाथ शर्मा आदि कवियों ने व्यंग्य के तीखे वाणों से सभी को ठहाके लगाने को मजबूर कर दिया। इस दौरान राकेश जैन, रविशंकर सिंह, राजकुमार शर्मा, मदन मोहन अग्रवाल, अनिल केशरी, रविशंकर सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, केशरी नंदन उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फूलों की पंखुड़ियों से खेली होली
बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका संस्थान में बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। कवियों ने कविता पाठ से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र नाथ तिवारी, विशिष्ट अतिथि कवयित्री मणीबेन द्विवेदी, महेंद्र ‘अलंकार’, परमहंस तिवारी ‘परम’, आलोक सिंह ‘बेताब’, अखलाक ‘भारतीय’, ओम प्रकाश ‘चंचल’, विकास पांडेय ‘विदीप्त’ आदि ने श्रोताओं को देश भक्ति के रंगों में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग, गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन की ओर से बनारस क्लब में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इंडियन आइडल के निखिल ने टीम के साथ शानदार गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम के सीईओ सुनील वर्मा, मनोज कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, अनुज डिडवानिया, आरसी जैन, संजीव अग्रवाल, प्रशांत, सर्वेश, प्रकाश गुप्ता, मनीष आदि मौजूद रहे।

गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली
इनरव्हील क्लब ऑफ शिवाय की ओर से बृहस्पतिवार को शिवपुर स्थित होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें क्लब के सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ी से जमकर होली खेली। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पायल त्रिपाठी, सेक्रेटरी कविता पाठक, संध्या सिंह, रेखा सिंह, दिव्या मिश्रा सरिता सिंह, ममता कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed