{"_id":"64aac4b2e4b2a0599d029d66","slug":"double-title-for-mantasha-and-gaurav-in-carrom-varanasi-news-c-20-vns1013-286259-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैरम में मंतशा और गौरव को दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैरम में मंतशा और गौरव को दोहरा खिताब
विज्ञापन
फोटो
मेमोरियल समर कैरम लीग का समापन, एकल और महिला युगल के हुए मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के फाइनल मुकाबले में मंतशा इकबाल और गौरव गुप्ता के नाम दोहरा खिताब रहा। जिला कैरम संघ की ओर से रविवार को मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए।
मिश्रित युगल स्पर्धा में गौरव गुप्ता और रितंभरा की जोड़ी ने शिवदयाल यादव और आर्या यादव को दो सीधे सेटों में 25-06 और 23-10 से हराया। महिला वर्ग के युगल मुकाबले में मंतशा इकबाल और अंजली केशरी की जोड़ी ने कामना गुप्ता और रितंभरा की जोड़ी को एकतरफा 25-04, 25-05 से पराजित किया। महिला एकल में मंतशा ने अंजलि केशरी को तीन सेटों में 01-25,18-05 और 23-01 अंक से मात देकर अपनी बादशाहत कायम रखी। पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में गौरव का कृष्ण दयाल यादव से मैच बेहद रोमांचक रहा। पहला सेट कृष्ण दयाल यादव ने 23-14 से जीता तो दूसरा सेट गौरव गुप्ता ने 25-12 से जीत कर मैच को बराबरी पर ला दिया। अंत में तीसरे और निर्णायक सेट कृष्ण दयाल ने 25-10 से जीत कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, युगल स्पर्धा में गौरव व अश्वनी चक्रवाल की जोड़ी ने अभिषेक विश्वकर्मा व झुनझुन गुप्ता की जोड़ी को तीन सेटों में 10-25, 17-10 और 25-10 से पराजित कर विजयी हुए। फाइनल मैचों में रमेश कुमार वर्मा, रवि आर्या, अशोक सिंह, रेणुका राय, दीपाली यादव, वैभव नारायण सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश कैरम संघ के संरक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, सचिव अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला कैरम संघ की ओर से रविवार को मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में एक माह से चल रही कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। मिश्रित युगल स्पर्धा में गौरव गुप्ता और रितंभरा की जोड़ी ने शिवदयाल यादव और आर्या यादव को दो सीधे सेटों में 25-06 और 23-10 से हराया। महिला वर्ग के युगल मुकाबले में मंतशा इकबाल और अंजली केशरी की जोड़ी ने कामना गुप्ता और रितंभरा की जोड़ी को एकतरफा 25-04, 25-05 से पराजित कर विजयी हुई। महिला एकल में मंतशा ने अंजलि केशरी को तीन सेटों में 01-25,18-05 और 23-01 अंक से मात देकर अपनी बादशाहत कायम रखा। पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में गौरव का कृष्ण दयाल यादव के बीच का बेहद रोचक मैच रहा पहला सेट कृष्ण दयाल यादव ने 23-14 से जीता तो दूसरा सेट गौरव गुप्ता ने 25-12 से जीत कर मैच को बराबरी पर ला दिया। अंत में तीसरा और निर्णायक सेट कृष्ण दयाल ने 25-10 से जीत कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, युगल स्पर्धा में गौरव व अश्वनी चक्रवाल की जोड़ी ने अभिषेक विश्वकर्मा व झुनझुन गुप्ता की जोड़ी को तीन सेटों में 10-25, 17-10 और 25-10 से पराजित कर विजयी हुए। फाइनल मैचों के दौरान रमेश कुमार वर्मा और सहायक रवि आर्या के नेतृत्व में अशोक सिंह, रेणुका राय, दीपाली यादव, वैभव नारायणसिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।