फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Door-to-door fever, arbitrary pathology tests

Varanasi News: घर-घर बुखार, मनमानी पैथाेलॉजी जांच

Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door fever, arbitrary pathology tests
जिले में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा है। ज्यादातर घरों में बुखार पीड़ित हैं। डेंगू जैसे लक्षण मिल रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर पैथाेलॉजी जांच कराने जाने वाले बुखार पीड़ि की जेब काटी जा रही है। डेंगू के एनएस1, एलाइजा जांच के नाम पर कहीं एक हजार तो कहीं चौदह सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे की तरफ से भी कोई रोक-टोक नहीं है। पैथोलॉजी संचालकों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

मंडलीय, दीनदयाल और शास्त्री अस्पताल में सोमवार को पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन रही। पैथाेलॉजी जांच काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग विभाग की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की संख्या ज्यादा रही। जोड़ों में दर्द, शरीर पर चकत्ते पड़ने की बात भी डॉक्टरों को बताई गई।
विज्ञापन


हर जगह दाम अलग
- एनएस1 की जांच किसी लैब में 500 तो किसी लैब में 600 तक ली जा रही है। जबकि एनएस1, आईजीएम, आईजीजी(तीनो डेंगू के जांच) के जांच का पूरा पैकेज 1000 से 1400 तक रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना जैसी स्थिति
शहर में कुछ ऐसे लैब हैं, जो जांच का पैकेज 1000 से कम रखे हैं। स्थिति बिल्कुल कोविड जांच की तरह है। कोरोना काल में एंटीजन, आरटीपीसीआर जांच को लेकर भी इसी तरह लैब वाले अलग-अलग दाम वसूल रहे थे। अब डेंगू जांच में भी यही हो रहा है।
000
केस-1
रोहनिया के महादेव नगर काॅलोनी की 65 वर्षीय महिला को डेंगू पीड़ित है। बेटे ने निजी लैब में फोन किया तो वहां से एनएस1 की जांच 600 रुपये बताई गई। एनएस1, आईजीजी, आईजीएम तीनों को मिलाकर 1200 जमा कराने की बात कही गई। पहले तो दाम अधिक होने की बात कही, फिर महिला के खून का नमूना जांच के लिए दिया।

केस-2
लोहता के 45 वर्षीय युवक ने जांच के लिए सोमवार की दोपहर निजी लैब में फोन किया। पता चला कि डेंगू जांच के 1400 रुपये लगेंगे। युवक ने जांच के दाम ज्यादा होने की बात कही तो फोन काट दिया गया। इसके बाद युवक ने दीनदयाल अस्पताल जाकर निशुल्क जांच कराई।
000
दीनदयाल-बीएचयू में होती है निशुल्क जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दो अस्पतालों में निशुल्क डेंगू जांच की सुविधा है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के साथ ही बीएचयू में सैंपल की निशुल्क जांच होती है। सैंपल देने के बाद मरीज को अगले दिन रिपोर्ट मिल जाती है। अगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच का दायरा बढ़ा दिया जाए तो बहुत हद तक मरीजों को राहत होगी।

000
किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। निजी लैब संचालकों से बात करके दाम फिक्स किए जाएंगे। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ


तीन नए मरीज मिले, लार्वा मिलने पर नोटिस
जिले में सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इसमें कंदवा का 20 वर्षीय युवक, सिगरा की 50 वर्षीय महिला और चितईपुर के 47 वर्षीय युवक शामिल हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि अब तक जिले में 127 डेंगू पीड़ित मिले हैं। सोमवार को अभियान चलाकर लार्वा नष्ट किया गया। चितईपुर, शिवपुर, डाफी, अनमोलनगर, सिगरा समेत 12 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed