फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   domestic and food products who made by prisoners will be sale in kumbh

प्रयागराज कुंभ में बेचा जाएगा कैदियों द्वारा तैयार घरेलू सामान और खाद्य सामग्री

Mon, 14 Jan 2019 01:11 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
domestic and food products who made by prisoners will be sale in kumbh
प्रयागराज कुंभ
वाराणसी केंद्रीय कारागार के कैदियों की ओर से तैयार किए गए घरेलू सामान और खाद्य सामग्री की बिक्री प्रयागराज कुंभ में की जाएगी। कुंभ में लगने वाली प्रदर्शनी में छह लाख रुपये का सामान वहां ले जाया जाएगा। उधर, कारागार के गेट के सामने भी दुकान खोलने की कवायद चल रही है। यहां से उनके पैक्ड सामान की बिक्री होगी।
विज्ञापन


कारागार में 10 वर्ष से अधिक के सजायाफ्ता कैदियों में बहुत से ऐसे हैं, जो जेल से निकलने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। इन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए कारागार प्रशासन ने प्रशिक्षण दिलाया है।
विज्ञापन


बंदी कल्याणकारी एवं पुनर्वास सहकारी समिति लिमिटेड वाराणसी की ओर से इन्हें सामान उपलब्ध कराया जाता है। उसे बेचने के बाद मजदूरी और लाभांश भी इन्हें दिया जाता है। जेल से छूटने के बाद जौनपुर और देवरिया के दो कैदी अचार बनाकर दुकानों पर बेचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कारागार विभाग ने कैदियों द्वारा तैयार फर्नीचर, अस्थायी हवन कुंड के अलावा बन ब्रेड, फूड केक, बिस्कुट, नमकीन, मिक्स नान खटाई, आंवला मुरब्बा, बेल मुरब्बा, आंवला कैंडी, मिक्स अचार, आंवला अचार, आम और कटहल का अचार, टमाटर सॉस और टमाटर प्यूरी आदि को मेले में बेचने के लिए ले जाने की तैयारी की है।

डीआईजी जेल वीएस यादव ने कहा कि बिक्री के लिए जाने वाला सामान पैक कर भेजा जाएगा। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक  अंबरीष गौड़ ने कहा कि कैदियों द्वारा तैयार सामान की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। इनके पैक्ड सामान खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed