फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor waved revolvers at pilgrims to enter ICAU wearing shoes in ballia hospital

यूपी: आईसीएयू में जूता पहनकर घुसने को लेकर तीमारदारों पर डॉक्टर ने लहराया रिवाल्वर

Thu, 09 Jan 2020 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Doctor waved revolvers at pilgrims to enter ICAU wearing shoes in ballia hospital
डाक्टर के हाथ में रिवाल्वर। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया में कदम चौराहे के पास स्थित एक नर्सिंग होम के आईसीयू में मरीज के तीमारदारों और डॉक्टर की किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। इस दौरान नर्सिंग होम के डॉक्टर द्वारा मरीज के तीमारदारों पर रिवाल्वर लहराते हुए धमकी देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। हालांकि पुलिस पीड़ित द्वारा तहरीर देने का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि आईसीयू में तीमारदार द्वारा जूता पहनकर घुसने को लेकर विवाद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के कदम चौराहे के पास स्थित एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम के आईसीयू में जहां तमाम नवजात शिशु जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। वहीं नवजात शिशुओं के जीवन की रक्षा करने वाले डॉक्टर आईसीयू के अंदर रिवाल्वर तानने और धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर जनपद में हड़कंप मच गया है।

नर्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर अपराधियों की तरह वायरल वीडियो में रिवाल्वर लहराते नजर आ रहे हैं। यही नहीं वीडियो में डॉक्टर रिवाल्वर के साथ तीमारदारों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोई तीमारदार गलती से आईसीयू में जूता पहनकर चला गया था।

इसको लेकर वहां के कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। यह सुन डाक्टर अपने चेम्बर से निकले और रिवाल्वर निकालते हुए तीमारदार को धमकी देने लगे, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भी इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया है लेकिन तीमारदारों द्वारा कोई तहरीर नहीं दिए जाने से वे अभी तहरीर का इंतजार कर रही है। अगर तहरीर मिल जाती है तो निश्चित रूप से जांचकर डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई हो सकती है।

इस मामले में जब नर्सिंग होम के संचालक व डॉक्टर से वायरल वीडियो के बारे में जानने की कोशिश की गई तो हास्पिटल प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया। वहीं डॉक्टर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस का कहना है कि ऐसी घटना अमानवीय हैं। यदि कोई लिखित तहरीर हमारे पास आती है तो हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त और जांचकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed