{"_id":"6662e8e426ebd1f8c802a016","slug":"doctor-deepak-of-ims-bhu-became-a-member-of-sao-will-take-charge-annual-conference-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के डॉ. दीपक बने एसएओ के सदस्य, वार्षिक सम्मेलन का संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के डॉ. दीपक बने एसएओ के सदस्य, वार्षिक सम्मेलन का संभालेंगे कार्यभार
Fri, 07 Jun 2024 04:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:33 PM IST
सार
Varanasi News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक मिश्रा के समर्पण और योगदान के कारण उन्हें यह प्रतिष्ठित पहचान मिली।
विज्ञापन
प्रोफेसर डॉ. दीपक मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस-बीएचयू के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी यानी क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक मिश्रा को साउथ एशियन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (एसएओ) का काउंसिल सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. दीपक इसी साल 21-23 सितंबर 2024 को भूटान में एसएओ के 17वें वार्षिक सम्मेलन में कार्यभार संभालेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वैश्विक आबादी का एक तिहाई से अधिक हिस्सा इस क्षेत्र में रहता है और आंखों की देखभाल में इसकी अपनी समस्याएं हैं। काउंसिल के सदस्य के रुप में समाज के उत्थान और इस क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए अन्य परिषदों और पदाधिकारियों के साथ समन्वित तरीके से काम करेंगे।
विज्ञापन